नगर पंचायत मल्हार में तालाबों का जीर्णोद्धार साफ सफाई, तालाबों की स्वच्छता से बढ़ेगी नगर की सुन्दरता धनेश्वरी केंवट अध्यक्ष नपं मल्हार ।
गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
नगर पंचायत मल्हार में तालाबों के जीर्णोद्धार साफ सफाई का बीड़ा उठाते हुए, नवनिर्वाचित नगरपंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर केंवट ने अपने टीम के साथ स्वयं पानी में उतरकर जलकुंभी और गाद (कीचड़) निकालने का बड़ा अभियान शुरू किया है। गर्मियों में पानी की समस्या और पशुओं के निस्तारी के लिए तालाबों को साफ करना अत्यंत आवश्यक है।अभियान का उद्देश्य: जलकुंभी से पटे तालाबों को साफ करना, पानी का जलस्तर बढ़ाना और पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना।प्रयास जनप्रतिनिधियों के साथ खुद मलबे की सफाई में लगे हैं, ताकि मल्हार नगर के तालाब पुनः स्वच्छ और उपयोगी बन सकें। जनसहयोग की अपील की जा रही है ताकि तालाबों में कचरा न डाला जाए और वे दीर्घकाल तक साफ रहें।इस प्रकार की सफाई से जल संरक्षण में मदद मिलती है और तालाब का पारिस्थितिक तंत्र बेहतर होता है।

इस सफाई अभियान में शामिल ज पा मछुआरा प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण संयोजक धनेश्वर केंवट, रविशंकर केंवट, मणिशंकर केंवट प्यारे लाल राजभानु, दसरू, शिवचरण, परसराम केंवट, राजाराम केंवट, छेदी केंवट शामिल हुए!

