हिट एंड रन बनी मौत की वजह
नेशनल हाईवे 130 में अखबार वितरक की मौत

कोनी थाना और रतनपुर थाना में सीमा क्षेत्र को लेकर संशय
FIR को लेकर पहले किया टालमटोल

0
IMG-20260414-WA0229.jpg

भरारी:- राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद युवक की मौत हो गई , लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक मामले में FIR तक दर्ज नहीं की गई है।मिली जानकारी के अनुसार,
ग्राम पंचायत मोहतराई निवासी विकास दास (पिता – रूप दास) रोज की तरह सुबह करीब 5:45 से 6:00 बजे के बीच साइकिल से अखबार वितरण करने निकला था। इसी दौरान पप्पू ढाबा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल विकास दास को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।


युवक की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा था लेकिन वह हार गया और उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है।बताया जा रहा है कि घटनास्थल को लेकर कोनी थाना और रतनपुर थाना के बीच सीमा विवाद के कारण दोनों ही थाने मामला दर्ज करने से बच रहे हैं।न तो कोनी थाना FIR दर्ज कर रहा है और न ही रतनपुर थाना इस मामले में पहल कर रहा है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की इस लापरवाही के चलते आरोपी वाहन चालक अब तक पकड़ से बाहर है और न्याय की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पा रही है।अब सवाल यह है कि नवजवान युवक की मौत होने पर भी पुलिस जिम्मेदारी लेने से क्यों बच रही है?


फिलहाल सिम्स अस्पताल से विकास दास का पोस्टमार्टम करके परिजन को सौंप दिया गया है और उसके ग्रह ग्राम में अंतिम संस्कार किया गया।
इस दुखद घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है।
ग्रामीण संवाद से रविन्द्र गढ़ेवाल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed