आज बी.आर.आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर,बेलतरा के शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

0
Screenshot_20260414_202052-3.jpg

आज बी.आर. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


भीम चौक बेलतरा में भी विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पूजा किया गया ।
इस अवसर पर रामपुरी ताम्रकार संकुल समन्वयक, गगन कुमार कौशिक, त्रिपूर्ण सूर्यवंशी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ दुलेश्वर भारती, शुभम बैशवाड़े, वर्षा, पूर्णिमा, दीप्ति, आकांक्षा उइके, सूरज, नंदनी आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed