झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में पेयजल की विकट समस्या, पेयजल की भीषण समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले ग्रामीण
बिलासपुर/बिल्हा (GSN NEWS):
भीषण गर्मी के बीच बिल्हा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत केवाछी के आश्रित ग्राम डोंड़की में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि महिलाओं को दूर-दराज के स्थानों एवं खेतों के बोरवेल से पानी लाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री Tokhan Sahu से मुलाकात की और गांव की गंभीर स्थिति से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में गांव के जल स्रोत सूखने की कगार पर हैं, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
ग्रामीण प्रतिनिधियों ने मंत्री से जल्द से जल्द स्थायी पेयजल व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।
ग्रामीणों को मंत्री द्वारा समस्या के समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया है।

