ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक , अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी बधाई ।

0
Screenshot_20260730_194405 (1)
  1. *ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी बधाई बिलासपुर:* छत्तीसगढ़ यादव समाज की होनहार बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
  2. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें मुख्य रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह शानदार सफलता पूरे देश और यादव समाज के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है।
  3. इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ सभी पदाधिकारियों ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed