अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के निर्देशक /रजिस्ट्रार जनगणना (आयुक्त )साथ ही संभागआयुक्त, कलेक्टर रायपुर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है

0
IMG-20260801-WA0224

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के निदेशक/रजिस्ट्रार जनगणना (आयुक्त) साथ ही संभाग आयुक्त, कलेक्टर रायपुर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है।* यह ज्ञापन आगामी जाति जनगणना 2027 को लेकर दिया गया है,इसके तुरंत बाद महासभा ने रायपुर प्रेस क्लब में एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

 

इस दौरान टीवी न्यूज़ चैनलों, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश को आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। यह पूरा अभियान आगामी जाति जनगणना को लेकर चलाया जा रहा है, जिसमें महासभा की मुख्य मांग है कि छत्तीसगढ़ में यादव समुदाय की सभी उपजातियों और समानार्थी नामों को एक एकल एकीकृत श्रेणी “यादव” के अंतर्गत ही शामिल किया जाए। जिसमें महासभा ने पुरजोर मांग की है कि राज्य में यादव समुदाय की सभी उपजातियों और समानार्थी नामों को एक एकल एकीकृत श्रेणी “यादव” के अंतर्गत ही शामिल किया जाए।पारंपरिक रूप से यादव समुदाय को अलग-अलग क्षेत्रों में यादव, ठेठवार, गोपाल, अहीर, गोल्ला, ग्वाला प्रधान, चौधरी, कोका, राय, घोष, यदु, यदुवंशी, कबरैइत, गौण, रावत, राउत, गयार और महकुल सहित कई उपजातियों व उपनामों के तहत दर्ज किया जाता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में लगभग 13 उपजातियों के नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। महासभा की मांग है कि जनगणना के समय मुख्य श्रेणी ‘यादव’ लिखी जाए और कोष्ठक (ब्रैकेट) में व्यक्ति अपनी उपजाति दर्ज कर सके, ताकि यादव जाति की बिल्कुल सही गणना सुनिश्चित हो सके।1 से 31 अगस्त तक चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान इस मुहिम को गति देने के लिए भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत पूरे संभाग में समाज के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और प्रभारियों द्वारा 1 से 15 अगस्त तक संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

इसके साथ ही, 15 अगस्त से 31अगस्त तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर यह मांग बुलंद की जाएगी।संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति मुहिम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी संभागों में विशेष प्रभारियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है *बिलासपुर संभाग* : रामशरण यादव (पूर्व महापौर बिलासपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), लक्ष्मी यादव पार्षद नगर निगम बिलासपुर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) जितेन्द्र यादव (शहर अध्यक्ष बिलासपुर)।अखिलेश यादव (उच्च न्यायालय अधिवक्ता जिला अध्यक्ष बिलासपुर) * *रायगढ़ , शक्ति, सारंगढ़** :-गणेश यादव (प्रदेश महामंत्री), नरेंद्र यादव ( प्रदेश उपाध्यक्ष), ममता यादव (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ) राजेंद्र यादव (सारंगढ़ जिला अध्यक्ष), संतोष यादव (सक्ती जिला अध्यक्ष), *बस्तर संभाग:* विनोद यादव (कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष), गिरधर यादव ( प्रदेश महामंत्री ) एवं जिला अध्यक्ष कांकेर। *रायपुर संभाग:* कमल यादव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) शोभाराम यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं रामआसरे यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष) राहुल यादव (जिला अध्यक्ष रायपुर), *दुर्ग संभाग* : उत्तरा यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), मिथिलेश यादव (प्रदेश महामंत्री), प्रितम यादव (कार्यकारी युवा अध्यक्ष प्रदेश), बोधन यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं राकेश यादव (दुर्ग जिला अध्यक्ष)। *सरगुजा संभाग:* रामचन्द्र यादव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), राजकुमार यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजेश यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), परमानंद यादव (संभागीय अध्यक्ष) एवं जगदीश यादव (जिला अध्यक्ष जशपुर)। प्रदेश निरीक्षण दल इस पूरे अभियान की निगरानी और सभी संभागों में उचित तालमेल बनाए रखने के लिए भुवनेश्वर यादव (प्रदेश अध्यक्ष), डी.आर. यादव (राष्ट्रीय सचिव) और एस.डी. यादव (राष्ट्रीय सचिव) सभी संभागों में विशेष निरीक्षण प्रभारी रहेंगे।भुवनेश्वर यादव एवं संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ जनगणना आयुक्त को अवगत कराया कि अत्यधिक उपजाति विभाजनों के कारण ही जनगणना के दौरान समाज के वास्तविक और सटीक आंकड़े सामने नहीं आ पाते हैं। यादव महासभा ने जनगणना आयुक्त से सादर अनुरोध किया है कि आने वाले आधिकारिक रिकॉर्ड में इन सभी समानार्थी नामों और उपजातियों को एकीकृत कर केवल “यादव” श्रेणी दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं

 

ताकि समाज की सही संख्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके। कार्यक्रम के दौरान ये सभी पदाधिकारी मौजूद भुवनेश्वर यादव (प्रदेश अध्यक्ष), डी.आर. यादव (राष्ट्रीय सचिव) और एस.डी. यादव (राष्ट्रीय सचिव),शोभाराम यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष) ,रामआसरे यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष) ,लक्ष्मी यादव पार्षद नगर निगम बिलासपुर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ),अखिलेश यादव (उच्च न्यायालय अधिवक्ता जिला अध्यक्ष बिलासपुर)राहुल यादव (जिला अध्यक्ष रायपुर), संजय यादव (प्रदेश सचिव) ,विनोद यादव (प्रदेश अध्यक्ष युवा कार्यकारी) ,प्रीतम यादव युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, निरंजन यादव (युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रायपुर ) एवं अन्य सभी यादव पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed