लोकार्पण: ग्राम पंचायत बुढीखार में नए पीडीएस भवन का हुआ शुभारंभ,ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
लोकार्पण: ग्राम पंचायत बुढीखार में नए पीडीएस भवन का हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
:ग्राम पंचायत बुढीखार में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नवनिर्मित पीडीएस भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह की अध्यक्षता स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया,मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, ब्लाक अध्यक्ष भोलाराम साहू जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे,ग्राम पंचायत सरपंच डाक्टर दीपक लहरे,एवं उपसरपंच पंच,विशेष रूप से शामिल रहे।
अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से फूल-मालाओं और आत्मीय स्वागत किया गया।

