खुले घूम रहे मवेशियों से धान की फसलों को नुकसान से मल्हार के किसान परेशान।

0
IMG-20260818-WA0182


मल्हार : खुले घुम रहे पशुओ की वजह से खेतोँ में तैयार धान की फसलों का नुकसान मल्हार में किसानों के लिए सबसे बडी समस्या बनती जा रही है, आज हरेली त्योहार, नागपंचमी भी हो हो गया लेकिन अभी तक ना तो नगर पंचायत अधिकारी और ना ही अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि स पर ध्यान दे रहे हैं!
आज मल्हार की किसान सचमुच बेबस नजर आ रहे हैँ!
जबकि छत्तीसगढ़ सरकार की गौधाम योजना माननीय छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू किया गया है, प्रत्येक गौधाम में 200 गोवंश रखने का नियम भी बना हुआ है जहाँ चारे पानी की व्यवस्था भी होगी!


लेकिन हमारे नगर मल्हार में इस योजना का लाभ आजतक नही मिला यह योजना हमारे नगर में पूरी तरह फैल है जिसका नतीजा बेसहारा मवेशी खुले घूम रहे हैं जिससे फसलों को नुकसान हो रहा!
खुले मे घुम रहे मवेशियों द्वारा फसलों को पहुँचाए जा रहे नुकसान और नगर प्रशासन की उदासीनता से किसानों में भारी आक्रोश है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसान उग्र आंदोलन कर सकते हैं और स्थानीय स्तर पर सीएमओ का घेराव जैसी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है


मवेशी रात-दिन खेतों में घुसकर किसानों की तैयार फसल को नष्ट कर रहे हैं।
नगर प्रशासन और जिम्मेदार अध्यक्ष जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसानों में रोष है।सुनवाई न होने पर किसान विरोध प्रदर्शन व कार्यालयों का घेराव करने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed