नगर पंचायत मल्हार के किसानों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीएमओ  को ज्ञापन सौंपा,खुले घूम रहे मवेशियों की व्यवस्था करने मांग किया।

0
IMG-20260820-WA0199

नगर पंचायत मल्हार के किसानों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर खुले घुम रहे मवेशियो की व्यवस्था करने की मांग की


मल्हार : मल्हार नगर पंचायत के किसानों ने खुले घूम रहे मवेशियों से फसलों को हो रहे नुक्सान से परेशान होकर नगर पंचायत मल्हार कार्यालय में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा!
सीएमओ ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या पर अध्यक्ष के साथ मिलकर बैठक बुलाई जाएगी और ठोस कदम उठाए जाएंगे!


किसानों ने ज्ञापन दिया की बहुत देर हो चचकी है खुले घुम रहे मवेशी खेतोँ में घुसकर पूरी फसल को बर्बाद कर देते हैं, किसानों ने मांग रखी है कि इन पशुओं को रखने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए और किसानों की फसलों की सुरक्षा के साथ साथ पशुधन की भी रक्षा सचरक्षा हो सके इसके लिए चारा पानी की व्यवस्था भी किया जाए!
मल्हार सीएमओ अनुभव सिंह ने किसानों की बात को गंभीरता से सुना संज्ञान लेते हुए शनिवार को अध्यक्ष के साथ किसानों की बैठक लेकर इस समस्या का समाधान निकालने की बात सामने रखी!


तभी किसानों ने अपनी पीडा व्यक्त करते हुए आक्रोश जताते हुए बोले कि आजतक नगर अध्यक्ष बैठक में शामिल नही होते आज भी संज्ञान होते हुए अध्यक्ष हमेशा की तरह इस जरूरी बैठक में भी नही आए! किसानों का आरोप है कि अध्यक्ष बहाने बनाकर बैठक से दूर रहे और चुनाव से पहले बडे वादे करने के बाद अब सिर्फ छलावा कर रहे हैं, चुनाव जीतने के बाद किसानों की समस्याओ पर ध्यान न देना हर बार बैठक से दूर रहने से नगर पंचायत मल्हार के किसानों में भारी गुस्सा आज देखने को मिला।


नगर पंचयात मल्हार अध्यक्ष के बैठक में शामिल नही होने और चुनाव वादों को पूरा न करने पर किसानों में भारी गुस्सा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed