पेंशन भुगतान को लेकर 85 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी ने की शिकायत , बैंक पर गंभीर आरोप।
पेंशन भुगतान को लेकर 85 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी ने की शिकायत, बैंक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर। पेंशन भुगतान में कथित परेशानी को लेकर 85 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन में बैंक प्रबंधन पर पेंशन की राशि का भुगतान नहीं करने और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत रहे और वर्ष 2003 में सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद वे कोटा क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके बैंक खाते में नियमित रूप से पेंशन की राशि जमा होती रही है, लेकिन दिसंबर 2025 की पेंशन राशि निकालने के लिए बैंक पहुंचने पर उन्हें कथित रूप से भुगतान नहीं किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बैंक मैनेजर द्वारा गार्ड को बुलाकर उन्हें बैंक से बाहर जाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि लंबे समय से पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
