दिल्ली में आयोजित दलित -आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के नेताओं ने बुलंद की सामाजिक न्याय की आवाज

0
IMG-20260930-WA0246


गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर: दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित ‘दलित-आदिवासी स्वाभिमान सम्मेलन’ में देश के कोने-कोने से आए दलित और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया विशेष रूप से शामिल हुए।


सम्मेलन के दौरान देशभर से जुटे कांग्रेस पार्टी के SC/ST सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच एक खुला और सार्थक संवाद हुआ। इस चर्चा में मुख्य रूप से सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, समाज में सम्मान और बराबरी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

छत्तीसगढ़ के नेताओं ने सम्मेलन में राज्य के दलित और आदिवासी समाज की जमीनी स्थिति और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि दलित-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को देशव्यापी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही, भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप हर स्तर पर सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed