उच्चभट्टी आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह, ग्रामीणों को स्वस्थ पोषण का दिया संदेश
उच्चभट्टी। ग्राम पंचायत उच्चभट्टी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में 1 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच डॉ. नारायण साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सचिव हरिराम यादव, रोजगार सहायक मान राजेश श्रीवास, पंच प्रेमलाल सारथी, पंच सोनबाई सूर्यवंशी, पंच मनीराम यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्रामीणजन एवं छोटे बच्चे मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां, फल, अनाज एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। सरपंच डॉ. नारायण साहू ने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को स्वस्थ पोषण, खान-पान की आदतों तथा पोषक आहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
