रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर,नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर नहीं आया कोई दूसरा नाम
रतनपुर। रतनपुर प्रेस क्लब के आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर रवि ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रेस क्लब की पूर्व निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई थी। वहीं, 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से अध्यक्ष सहित क्लब के सभी पदों पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए रवि ठाकुर के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने दावेदारी प्रस्तुत नहीं की। इसके चलते उनका अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
रवि ठाकुर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से प्रेस क्लब के सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि ठाकुर से पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में रतनपुर प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, आपसी समन्वय और पत्रकार हितों की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
