स्वामी आत्मानंद हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेलतरा में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला 2026 का आयोजन

0
IMG-20261119-WA0026

बेलतरा। स्वामी आत्मानंद हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल, बेलतरा में बाल दिवस के अवसर पर 18 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेला 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, उद्यमशीलता, आपसी सहयोग एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना था।

बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक खान-पान के स्टॉल लगाए गए, जिनमें समोसा, पानी पुरी, चाट, मोमोज, जलेबी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक एवं पॉपकॉर्न सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने स्वयं स्टॉलों की व्यवस्था एवं संचालन में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक जीवन के अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। बच्चों ने सामान की व्यवस्था, मूल्य निर्धारण, खरीद-बिक्री, ग्राहकों से संवाद तथा आपसी तालमेल जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को सीखा।

कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद जी के आदर्शों एवं बच्चों के प्रति पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के स्नेह और विचारों को भी स्मरण किया गया। बाल दिवस की भावना के अनुरूप बच्चों की प्रतिभा, उत्साह एवं खुशियों को विशेष महत्व दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित यह बाल मेला विद्यार्थियों के लिए सीखने, समझने और आनंद लेने का एक बेहतर मंच बना। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमान सुरेश कश्यप जी, उपसरपच दुर्गा – सत्यासाहू, पालक समिति के अध्यक्ष श्रीमान विनोद जायसवाल, योगेश्वर कश्यप, पंचगण रोहित कौशिक, कृष्ण यादव, रामेश्वर कश्यप, नंद कश्यप, बुधराम केशर, मनोज नेताम, परवेज आलम, नंदनी कश्यप, शुभम देवी आयाम, सरिता सूर्यवंशी, सचिव पदुम सिंह कोरम एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती मांनकुंवर मरकाम,

व्याख्याता सुशीला अमलतास अनीता उइके शैलेंद्र कोरी मनोज महिलागे विनोद चौबे निखत परवीन, किरण त्रिपाठी, वीरेंद्र आदिल, संकुल समन्वयक रामपुरी ताम्रकार, नंदनी राजपूत चंद्रभूषण कश्यप काजल मिंज यामिनी सिंह सीमा किसान प्रिया जैन अंजू पांडे दीक्षा राठौड़ आंचल यादव निरूपम देवांगन स्नेहल सोनी देवेंद्र कंवर समीर टांडे तनेश्वर प्रेमी कोसरिया सूर्यवंशी बबीता सिंह दिव्या पंजवानी एवं मंजू कौशिक, पटेल सर गुप्ता मैडम केशव लश्कर रामकुमार ओटी मनोहर प्रजापति एवं रसोईया तथा विद्यार्थियों का उपस्थित सराहनी रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed