रेजांगला युद्ध के 114 वीर शहीदों को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
IMG-20261119-WA0280

रेजांगला युद्ध के 114 वीर शहीदों को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिलासपुर/रायपुर (छत्तीसगढ़): अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल 18 नवंबर को रेजांगला युद्ध के 114 वीर यादव शहीदों की शहादत को याद करते हुए सीएमडी (CMD) चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए 1962 के रेजांगला युद्ध के गौरवशाली इतिहास और वीर शहीदों की शहादत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से इन वीर सपूतों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
वहीं, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि रेजांगला घाटी में 120 जवानों की बटालियन में से 114 यादव जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। शहीद होने से पहले इन वीर सपूतों ने करीब 4,000 चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे और दुश्मन सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।


कार्यक्रम में पूर्व सैनिक दत्तात्रेय यादव ने भी युद्ध की शौर्यगाथा पर अपने विचार रखे और युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व सैनिक दत्तात्रेय यादव, पूर्व सैनिक छोटे लाल यादव, पूर्व सैनिक विष्णु यादव, पूर्व सैनिक पुरुषोत्तम यादव, रेलवे से रामकुमार यादव (अर्बन बैंक डायरेक्टर, रेलवे SECR), प्रदीप यादव, अंकित यादव, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, सुमित यादव, कृष्णवल्लभ यादव, प्रभा यादव, निलेश यादव, राहुल यादव, सोनू यादव, दिनेश यादव, कुश यादव, मोनू यादव, महेंद्र यादव, छोटू यादव, भोला यादव, योगेश यादव सहित यादव समाज के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed