सिमरन दर्वे का सिम्स में देहदान, मेडिकल शिक्षा के लिए सौंपा पार्थिव शरीर, पुनीत संकल्प को परिवार ने किया पूरा – बेलतरा की बेटी सिमरन दर्वे का सिम्स बिलासपुर में देहदान।

0
Screenshot_20261119_232937 (2) (1)

बिलासपुर: कांग्रेस नेता की भतीजी सिमरन दर्वे का सिम्स में देहदान, पुनीत कार्य को किया नमन

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | बेलतरा क्षेत्र से एक अनुकरणीय और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता एवं पत्रकार, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा  साखन दर्वे के अनुज श्री उत्तम दर्वे की सुपुत्री कु. सिमरन दर्वे का बीती रात मोपका में निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार, सिमरन दर्वे ने अपने जीवनकाल में ही अपना शरीर सिम्स (CIMS) बिलासपुर को देहदान करने की घोषणा की थी। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए उनके माता-पिता एवं परिजनों ने सिम्स बिलासपुर प्रबंधन को सूचना दी और नियमानुसार उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु सिम्स को सौंप दिया।

इस अवसर पर सिम्स बिलासपुर के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने कहा – “यह हमारा परम सौभाग्य है कि सिमरन बेटी ने देहदान का संकल्प लिया था। उनके माता-पिता और परिवार ने पार्थिव शरीर सिम्स को सौंपकर हम पर एहसान किया है, जिसे हम आजीवन याद रखेंगे। इस पुनीत और अनुकरणीय कार्य को हम सादर नमन करते हैं।”

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने सिमरन दर्वे के इस पुनीत कार्य को सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विनम्र श्रद्धांजलि – सिमरन बेटी अपने इस पुनीत कार्य से हमेशा जीवित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed