राधा बनो और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन ,शा,क, पुर्व,मा, शाला सेमरताल एवं प्रा,शा, सेमरताल में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई

0

राधा बनोऔर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन।
आज शा क पूर्व मा शाला सेमरताल एवं प्रा शाला सेमरताल में बेगलेस डे पर कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।


प्रधान पाठक शांति तिर्की एवं प्रधान पाठक भुनेश्वर प्रसाद पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित मटका फोड़ एवं राधा बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें बालक बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
सबसे पहले प्रा शाला के विद्यार्थियों ने डीजे सांग के साथ कृष्ण राधा वेष में सुंदर नृत्य गान किया।
उसके बाद कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी की जय घोष के साथ ग्रुप में गोला बनाकर एक दूसरे के सहयोग से मटका फोड़े।


राधा बनो मे दोनो स्कूल के विद्यार्थियों ने श्याम सुंदर वेष भुषा धारणा कर कृष्ण राधा मय बना दिया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप कुमार मुखर्जी, ने सभी प्रतिभागियों को कापी,पेन, वितरण किया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया। श्रीमती अनिता बोरकर, इंदिरा कश्यप, राधा टडंन, निलिमा निकोसे,शुभा पांडेय, अनुपमा गौरहा ने बच्चों को तैयार करने में पुरा सहयोग किया।
प्रधान पाठक शांति तिर्की एवं प्रधान पाठक भुनेश्वर पटेल ने
उपस्थित विद्यार्थियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed