शासकीय हाई स्कूल उमरिया दादर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया,,,, मुख्य अतिथि रहे प्रबल प्रताप सिंह जुदेव

0

शासकीय हाई स्कूल उमरिया दादर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया…. मुख्य अतिथि रहे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

नकुल दास मानिकपुरी की खास रिपोर्ट

रतनपुर,,,, जिले के कोटा विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल उमरिया दादर के प्रांगण में शासन के द्वारा प्रदत्त सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया। जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कोटा के छाया विधायक एवं प्रदेश मंत्री श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,रहे। शासकीय हाईस्कूल उमरिया दादर संकुल प्रभारी जयप्रकाश वैष्णव के अध्यक्षता में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विघालय में सरस्वती वंदना का गायन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं में अध्यनरत छात्राओं के पालक एवं जन प्रतिनिधियों शिक्षको की उपस्थिति सराहनीय रही। शासकीय हाईस्कूल उमरिया दादर के प्रभारी प्राचार्य दीप्ति शर्मा ने विघालय गतिविधियों के बारे में अतिथियो को जानकारी दी।

सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र एवं छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया, प्रतिदिन विघालय आने को कहा गया छात्राओं को तिलक व मिष्ठान खिलाकर साइकिल वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद — लव कुश कश्यप प्रदेश कार्य समिति सदस्य,जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष मनोहर सिंह राज, जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तिरीथ राम यादव, महामंत्री रोहणी बैसवाड़े, अध्यक्ष नगर पंचायत कोटा के प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक, नरेंद्र बाबा गोस्वामी,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष संतोष दास मानिकपुरी, सरपंच सुखमीन पैकरा , भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजू मानिकपुरी,लखन तिवारी, प्रभुनाथ साव,कंवल दास ,भाव सिंह, उत्तम सिंह, मध्य सिंह, बेनी सिंह, ललित अग्रवाल, गणेश राम यादव, ओम प्रकाश कश्यप, ज्वाला कौशिक, बेचन गीर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed