बगदेवा कोरबी बांका रात्रि में दतैल हाथी पर नजर आई जिसमें वन अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में नजर लगाए हुएं हैं
धौरामुडा, लिम्हा, में दंतैल हाथी घुमकर कोरबी बगदेवा की ओर आगे बढ़ा ।
बगदेवा कोरबी बांका में आज सोमवार रात्रि में दंतैल हाथी पर नजर आई जिसमें वन अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में नजर लगाए हुए हैं ।
बेलतरा —— पसान कोरबा वन क्षेत्र से भटककर कटरा जंगल से होते हुए सोंठी सर्किल तीन चार दिनों के बाद दंतैल हाथी अपना ठिकाना बदलते हुए बेलतरा के धौरामुडा लिम्हा गौठान तोड़फोड़ कर काफ़ी नुक़सान पहुंचाया उसके बाद लिम्हा के खेत खलिहान को नष्ट कर दिया और उसके बाद बगदेवा कोरबी बांका में रात्रि को दिखाई दिया l कोरबी वन परिक्षेत्र में जाने से धौरामुडा क्षेत्र के रहवासियों को थोड़ी राहत तो जरूर मिली है l वन विभाग की टीम पल पल की जानकारी दिन रात उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं l बताते चले की दंतैल हाथी बुधवार गुरुवार की देर रात सीपत तहसील के बिटकुला सोंठि के आस पास पहुंच था lवहां कई किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद सोंठी के घने जंगल के बीच जा पहुचा है। जिसकी वजह से दंतैल हाथी सोंठी बिटकुला सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगो मे दहशत बनी हुई थी।वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथी के गतिविधियों पर पर पैनी नजर रखे हुए थे। जांजगीर जिला के खिसोरा जंगल से निकलकर पांच दिन पहले वह बलौदा वन परिक्षेत्र के नवापारा कटरा जंगल में पहुंचा था। वन विभाग के सोंठी सर्किल इंस्पेक्टर हाफिज खान ने बताया कि दंतैल हाथी सोंठी से निकलकर अब 1सितम्बर की धौरामुडा, लिम्हा के गौठान में दिखे उसके बाद रात्री में ही वो कोरबी जंगल परिक्षेत्र पर आज रात्रि में बगदेवा कोरबी में नजर आयी जहां पर लोगों में दहशत फैली रही लेकिन वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोग वहां पहुंचकर लोगों की सुरक्षा को कायम रखते हुए दंतैल हाथी की नजर बनाए रखें हुए उनके पीछे-पीछे नजर लगाकर चल रहे हैं इसी कड़ी में धौरामुडा सर्किल के डिप्टी रेंजर वेद प्रसाद शर्मा ,बीट गार्ड नीतिश भार्गव , पन्ना लाल जांगड़े ,दिल हरण मरावी ,उड़नदस्ता दल बिलासपुर खोदरा सर्किल एवं वन कर्मचारी इसमें अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।


