सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मगरमच्छ की मौत
खुटाघाट बांध (खारंग जलाशय) से विचरण के लिए निकले हुए थे तभी हुए हादसा के शिकार
नेवसा बिलासपुर:- सड़क हादसे में एक मगरमच्छ की मौत हो गई है। बेलतरा क्षेत्र ग्राम जाली के पास खूंटा घाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है, जो भोजन की तलाश में अक्सर बांध से बाहर निकल पड़ते हैं। कई बार गांव के तालाब और गलियों में भी मगरमच्छ मिलते रहे हैं। डैम से निकलकर सड़क पार करने के दौरान बेलतरा क्षेत्र के ग्राम जाली पुरेना तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवा मगरमच्छ की मौत हो गई। जिसकी सर कुचली हुई लाश मिली है। रतनपुर खूंटाघाट बांध में सुरक्षा व्यवस्था न होने से अक्सर मगरमच्छ इसी तरह से बांध से बाहर चले जाते हैं, जिससे आम लोगों के साथ उनके भी प्राणों पर संकट गहराता है। इसे लेकर वन विभाग कोई व्यवस्था नहीं कर रहा, जिस कारण से इस तरह की घटनाएं हो रही है। अगर खूंटा घाट बांध में मगरमच्छों की संख्या अधिक हो गई है तो उन्हें कोटमी सोनार के अभ्यारण में शिफ्ट किया जा सकता है या फिर खूँटा घाट बांध में ही उनकी सुरक्षा के लिए अलग से कोई व्यवस्था की जानी चाहिए, नहीं तो इसी तरह से इनकी मौत होती रहेगी।

