स्वच्छता दीदियों का बेलतरा पंचायत भवन में सम्मान किया गया

0

उमलेश जायसवाल बेलतरा / बेलतरा के जनप्रतिनिधियों द्वारा
गांव की सफाई में अपना अतुलनीय योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को बेलतरा पंचायत भवन में साड़ी व श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

सरपंच पति रामरतन कौशिक ने गांव की स्वच्छता दीदीयों को बधाई देते हुए कहा कि इन स्वच्छता दीदी गांव की सफाई अभियान से जुड़ कर गांव के सभी वाडों में नियमित रूप से कचरा ठेला और रिक्शा में लेकर अपना काम बखूबी निभा रही हैं। स्वच्छता बहनों का कार्य सराहनीय हैं और ऐसी महिलाएं सम्मान करने योग्य है। क्योंकि आज इन्हीं स्वच्छता दीदियों के चलते गांव में यहां वहां फैले हुए कचरा तथा गंदगी से निजात पाया जा चुका है।

इस दौरान अनीश धीवर, ईश्वरी कौशिक, कमलेश्वरी कश्यप, संगीता कश्यप, राम रतन कौशिक, शेखर कश्यप, राधेश्याम कोरी, उमलेश जायसवाल, पदुम सिंह कोरम, विकास धीवर व स्वच्छता दीदी सुरेखा देवी, ललिता बाई, नंदनी देवी, शांति बाई, उषा देवी, यशोदा बाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed