कन्या मिडिल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

0

उमलेश जायसवाल बेलतरा / डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर कन्या मिडिल स्कुल बेलतरा में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, माता सरस्वती तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया, उसके बाद सभी बच्चों ने सभी गुरुजनों का तिलक लगाकर तथा श्रीफल भेंट करके आशीर्वाद लिया ।

विधानसभा मुख्यालय बेलतरा के कन्या मिडिल स्कूल में प्रेस क्लब एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि के द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर पूजा अर्चना व सम्मानित कियें। उपस्थित अतिथियों का स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया साथ ही अतिथियों का श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रेस क्लब के संरक्षक रामरतन कौशिक अपने उद्बोधन में गुरु और शिष्य का संबंध रक्त से नहीं आत्मा से है बताते हुए सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को भी अच्छे से पढ़ाई कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कहा।
वही प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष राधेश्याम कोरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी बच्चे का भविष्य को सुनहरा बनाने में माता-पिता के अलावा अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान होता है तो वो है “शिक्षक”, कई बार तो माता-पिता से भी बड़ी भूमिका शिक्षक निभाते हैं शिक्षक की डांट पड़ती हैं तो समझ आता है कि जीवन में अनुशासन का होना कितना जरूरी है
मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे गुरुओं से शिक्षा ग्रहण किया है जिसके वजह से आज मैं इस मुकाम पर हूं।

कन्या शाला की शिक्षिका श्रीमती मंजू चंद्राकर ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए स्कूल को समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग व स्कूल को समय देने की बात कही साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
उक्त कार्यक्रम में उमलेश जायसवाल, विजय कुमार साहू, शेखर बैसवाड़े, कृष्ण कुमार यादव, लक्ष्मी जायसवाल स्कूल के शिक्षक स्टाफ में तुकाराम गुप्ता, मधु मरावी, श्रीमती मंजू चंद्राकर, श्रीमती स्मिता शर्मा, संतोष केसरवानी, श्रीमती चमेली राज एवं अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed