16 सितंबर को बेलतरा प्रेस क्लब द्वारा प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0

बेलतरा —– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेलपारा बेलतरा मंडी प्रांगण में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सेवानिवृत शिक्षकों की सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसके तहत विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र छात्राओं व क्षेत्र का गौरव बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले को सम्मानित किया गया।

प्रेस क्लब बेलतरा के द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सेवा निवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया साथ ही स्कूली व महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शानदार प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर प्रेस क्लब बेलतरा द्वारा बेलपारा मंडी प्रांगण में आयोजित

इस सम्मान समारोह में सबसे पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, इरशाद अली बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष, विशिष्ट राजेन्द्र (डब्बू) साहू , अनीश धीवर जनपद पंचायत सदस्य बिल्हा, ईश्वरी कौशिक बेलतरा सरपंच, गंगा प्रसाद साहू ,भरत कश्यप,सुनील कश्यप , कृष्ण यादव अरुण कश्यप ,रामपुरी ताम्रकार ,नवीन कश्यप, दिलीप शुक्ला, शैलेश ,एवं बेलतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश जायसवाल संरक्षक रामरतन कौशिक, संतोष साहू ,सचिव विजय साहू ,उपाध्यक्ष शेखर बैसवाड़े , सहसचिव पवन मिरी ,मनोज निषाद ,सुरेश कश्यप ,के सभी पत्रकार साथी आदि के द्वारा प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी ,मां सरस्वती , भारत माता , छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रीं फ़ल तोड़कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ , श्रीफल ,मुमोन्टो से सम्मानित किया गया । इस बीच कें ने सभी समानीय उपस्थित लोगों को छात्र छात्राओं के व्दारा स्वागत गीत के साथ सभी का स्वागत किया गया

इस तरह कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के साथ आए अतिथियों के समक्ष लोक नृत्यों , सुआ नृत्य, गरबा नृत्य ,पंथी नृत्य के दौरान जमकर तालियां गड़गड़ाहट  इस दौरान उनका उत्साह उमंग देखते ही बन रहा था तथा इन बच्चों के भीतर छिपी संस्कृत प्रतिभा को निखारने में शिक्षक/शिक्षिका —    का महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा इनके मार्गदर्शन में छात्राएं लगातार सफलता के मुकाम हासिल करते आ रही है इसके पश्चात फिर शुरू हुआ रखे मेधावी छात्र-छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले भी भूतों का सम्मान का सिलसिला जिसमें विभिन्न स्कूलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा पीएससी फाइट की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ-साथ क्षेत्र गौरव बढ़ाने वाले बेलतरा क्षेत्र गौरांवित छात्र छात्राओं सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिका

–को प्रेस क्लब बेलतरा के द्वारा प्रशस्ति पत्र , मुमोन्टो शाल से प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें प्रेस क्लब के द्वारा क्षेत्र के होनहार व मेधावी छात्र-छात्राओं के हौसले बुलंद करने हेतु इस मंच के द्वारा उनका उत्साह वर्धन किया गया साथ ही आयोजित का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को इस मंच के द्वारा निखारा व सामने लाया जाता है

इसके अलावा विविध क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने में जिनकी विशेष भूमिका रही है उन्हें भी इस मंच के द्वारा सम्मानित किया गया और आने वाले समय में प्रेस क्लब द्वारा जनहित व सामाजिक उत्थान के दिशा में अनेक ऐसे कार्य किए जाएंगे जिसका सकारात्मक लाभ लोगों को मिल सके।

बेलतरा प्रेस क्लब का समारोह प्रशंसीय : इरशाद अली
बेलतरा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अध्यक्षता कर रहे बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह प्रशंसनीय है। प्रतिभा के लिए बच्चों के सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति लगन और मन लगाकर पढ़ाई करें और इसी तरह हर वर्ष आप अपना अपने माता-पिता अपने गांव का नाम रोशन ऐसे ही करते रहें और बहुत ही धन्य और गर्व की बात है कि इस तरह का कार्य बेल्थरा प्रेस क्लब में बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित की गई ऐसी आयोजन अन्य स्थानों में देखने को नहीं मिलता बहुत ही सराहनी है बेलतरा प्रेस क्लब धन्य है जिसमे बच्चों की प्रतिभा निखरती है और अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन होता है।

शिक्षा से ही बच्चों का कैरियर बेहतर बनता है।–सुशांत शुक्ला
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे प्रहरी स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों द्वारा इस तरह का आयोजन काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही बेहतर कैरियर का निर्माण संभव है और बच्चे सम्मान पाकर प्रोत्साहित होते हैं और बेहतर करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बेलसर विधानसभा क्षेत्र के विकास की कार्य गति को जिस प्रकार से यशस्वी प्रधानमंत्री की गारंटी और मुख्यमंत्री की सुशासन पर जिस प्रकार से हम कार्यों के लिए जानते की राशि को जानते की हित के लिए दे रहे हैं

तो उनका सदुपयोग होना चाहिए जिस प्रकार हमारे कार्य योजना 5 वर्ष की होती है तो कम से कम वह 10 वर्ष तक पूरे तब हमारा जो कार्य है वह सार्थक होगा अगर किसी भी प्रकार का कार्यों में लापरवाही भारती ना जाएगी इस प्रकार प्रेस क्लब को प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 5 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed