बेलतरा  प्रेस क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0


उमलेश जायसवाल की रिपोर्ट
बेलतरा —– बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेलपारा बेलतरा मंडी प्रांगण में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सेवानिवृत शिक्षकों की सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसके तहत विभिन्न स्कूलों के मेधावी छात्र छात्राओं व क्षेत्र का गौरव बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शानदार प्रदर्शन किया गया, इस दौरान जमकर तालियां गड़गड़ाहट  से उनका उत्साह उमंग देखते ही बन रहा था।बेलतरा क्षेत्र गौरांवित छात्र छात्राओं सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिका को प्रेस क्लब बेलतरा के द्वारा प्रशस्ति पत्र , मुमोन्टो शाल से प्रदान कर इस मंच के द्वारा सम्मानित किया गया और आने वाले समय में प्रेस क्लब द्वारा जनहित व सामाजिक उत्थान के दिशा में अनेक ऐसे कार्य किए जाएंगे जिसका सकारात्मक लाभ लोगों को मिल सके।

इस सम्मान समारोह में सबसे पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, इरशाद अली, राजेन्द्र (डब्बू) साहू, अनीश धीवर, ईश्वरी कौशिक, बेलतरा प्रेस क्लब अध्यक्ष उमलेश जायसवाल संरक्षक रामरतन कौशिक, संतोष साहू ,सचिव विजय साहू ,उपाध्यक्ष शेखर बैसवाड़े , सहसचिव पवन मिरी ,मनोज निषाद ,सुरेश कश्यप के द्वारा प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी, मां सरस्वती , भारत माता , छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्रीं फ़ल, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ , श्रीफल ,मुमोन्टो से सम्मानित किया गया ।

बेलतरा प्रेस क्लब का समारोह प्रशंसीय – प्रतिभा सम्मान समारोह में अध्यक्षता कर रहे बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह प्रशंसनीय है। प्रतिभा के लिए बच्चों के सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति लगन और मन लगाकर पढ़ाई करें और इसी तरह हर वर्ष आप अपना अपने माता-पिता अपने गांव का नाम रोशन करें, और गर्व की बात है कि बेलतरा प्रेस क्लब में बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित की गई ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन होता है।

शिक्षा से ही बच्चों का कैरियर बेहतर बनता है। –सुशांत शुक्ला
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे प्रहरी स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों द्वारा इस तरह का आयोजन काफी प्रशंसनीय है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही बेहतर कैरियर का निर्माण संभव है और बच्चे सम्मान पाकर प्रोत्साहित होते हैं और बेहतर करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रेस क्लब को प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 5 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed