धुमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पुजा अर्चना के बाद नदी में किया विसर्जित,लगे जयकारे

0

धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:पूजा अर्चना के बाद नदी में किया विसर्जित, लगे जयकारें

नेवसा:–बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में चतुर्थी के दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के बाद चले पूजा-अर्चना के दौर के बाद शुभ मुहूर्त में अनंत चतुर्दशी पर आज क्षेत्र में सैकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। अलग-अलग गली मोहल्लों सहित अपने-अपने घरों में स्थापित किए गए गणेशजी का विसर्जन धूम धाम से किया गया। डीजे और ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते लोग नदी व तालाबों में पहुंच कर गणेशजी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed