शिक्षा के साथ -साथ आपराधिक गतिविधियों पर सतर्कता आवश्यक –श्रीमतीअर्चना झा , एमपीएस स्कूल में मातृ सम्मेलन एवं उच्च शिक्षा संस्थान का प्रारंभ कार्यक्रम संपन्न
बेलतरा-: 21 सितंबर को हायर सेकेंडरी मॉडर्न पब्लिक स्कूल नेवसा में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अध्यक्षता गिरिराज महर्षि विश्वविद्यालय बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, रजनीश सिंह थाना प्रभारी रतनपुर , शंकर दयाल शुक्ला भाजपा नेता, डॉ राजेश दुबे आयुर्वेद अधिकारी बेलतरा, रामपुरी ताम्रकार समन्वयक बेलतरा, जी आर कोरी सेवानिवृत शिक्षक, चंद लाल कश्यप, शेखर बैसवाड़े रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया।
स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।
उद्बोधन की कड़ी में सुनीता ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में छात्रों को शिक्षा दी जाती है किंतु प्रथम पाठशाला घर के मात्रृ शक्ति ही है जिन्होंने अपने बच्चों को एक अच्छा संस्कारवान बनाकर स्कूल भेजती है।
श्रीमती अर्चना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर भी सतर्कता अति आवश्यक है। आज क्राइम (अपराध)बहुत अधिक मात्रा में बढ़ी हुई है जिससे बचाना बहुत ही जरूरी है सावधानी बरतना जरूरी है। इस संबंध में श्रीमती झा एमपीएस के बच्चों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही मोबाइल से लाभ एवं हानि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। मोटरसाइकिल चलाते वक्त किन-किन बातों पर सावधानी बरतनी चाहिए बच्चों से पूछा बच्चों ने जो सही जवाब दिए उन्हें मंच पर ही पुरस्कृत किया साथ ही विस्तृत जानकारी उस संबंध भी दी। अंत में स्कूल के छात्राओं ने श्रीमती अर्चना झा से प्रश्न करते हुए पूछा कि आपने किस तरह से स्टडी की और इस स्थान पर पहुंची इसके संबंध में श्रीमती झा अपने पढ़ाई जीवन के संबंधित आवश्यक जानकारी छात्राओं से साझा किया।
अंत में सभी बच्चों से कहां की खूब मन लगाकर पढ़ाई कर एक अच्छे अंक अर्जित कर एमपीएस स्कूल, परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें कहा।
संस्था के संचालक केशव प्रसाद कोरी ने मंचस्थ अतिथियों का आभार प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण स्कूल तक पहुंचने एवं अपने बहुमूल्य समय दिए जिसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच का संचालन शिक्षक देवी प्रसाद सूर्यवंशी ने किया।

