साहू समाज के लोकतांत्रिक संशोधित नियमावली के तहत एक समाज एक चुनाव कराने की जानकारी राजधानी शहर के प्रभारी कांति साहू ने दी

0

साहू समाज के लोकतांत्रिक संशोधित नियमावली के तहत एक समाज एक चुनाव कराने की जानकारी राजधानी शहर के प्रभारी क्रांति साहू ने दी
जिला साहू संघ राजधानी शहर रायपुर की बैठक 22 सितंबर दिन रविवार को कर्मा धाम रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष एवं राजधानी शहर रायपुर के प्रभारी क्रांति साहू ने बैठक लिए सर्वप्रथम भक्ति माता कर्मा की मंदिर में आरती कर कार्य प्रारंभ किया


जिसमें राजधानी रायपुर शहर के प्रभारी क्रांति साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नए संशोधित निर्वाचन नियमावली के तहत लोकतांत्रिक तरीके से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय टहल सिंह साहू के द्वारा किया जा रहा है जिसके प्रतिनिधि के रूप में मैं आपके बीच में जानकारी देने के लिए उपस्थित हुआ हूं निर्वाचन संबंधी दिशा निर्देश और सभी ने नए निर्वाचन संशोधित नियमावली का स्वागत किया यह हमारे साहू समाज के नियमावली हमारे समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए हमारे लिए एक ग्रंथ है

जो लोकतांत्रिक तरीके से इस बार साहू समाज एक समाज एक चुनाव चुनाव का नारा हमारे समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू द्वारा किया जा रहा है जिसमें तहसील ,जिला, प्रदेश एक साथ चुनाव संपन्न होगा इसकी विस्तार से जानकारी दिए जिला अध्यक्ष केशव राम साहू आगामी युवक युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दिए सभापति रघुनाथ साहू कार्यवाहक अध्यक्ष नारायण राहुल साहू यादराम साहू महासचिव योगीराज साहू उद्योग राम साहू उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू राम भगत साहू महावीर साहू झुक लाल साहू अश्वनी साहू देव कुमार साहू कोषाध्यक्ष तोरण लाल साहू लीलाराम साहू यश साहू एवं परीक्षेत्रीय अध्यक्ष नवनिर्वाचित वार्ड अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में बैठक में कवर्धा जिला के लोहारीडीह साहू समाज प्रतिष्ठित स्वर्गीय श्री शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू रघुनंदन साहू प्रशांत साहू तीनों को जिला साहू संघ के समस्त पदाधिकारी के द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed