विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने की हाईस्कूल मैदान की सफाई स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छता ही सेवा अभियान में जुड़े ग्रामीण ।
विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने की हाई स्कुल मैदान की सफाई
स्वच्छता पखवाड़ा :- स्वच्छता ही सेवा अभियान में जुड़े ग्रामीण …
उमलेश जायसवाल बेलतरा /
स्वच्छ भारत मिशन के 10वें वर्षगांठ के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा 2024” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की समापन बेलतरा के हाई स्कुल मैदान में वृहद सफाई अभियान चलाकर किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

बुधवार सुबह 9 बजे बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का समापन किये। विधायक श्री शुक्ला ने बेलतरा के हाई स्कुल मैदान की हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ला ने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया कि आइए, इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और विकसित समाज की ओर बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।
स्वच्छता ही सेवा हेतु दिलाई गई शपथ-
इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, समय देने तथा श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने स्वच्छता ही सेवा हेतु शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की महती आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलाकर भाग लेना चाहिए। हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है।


