विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में सदस्यता अभियान में शामिल हुए विधायक
विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में सदस्यता अभियान में शामिल हुए विधायक
उमलेश जायसवाल बेलतरा /
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक परिवार है चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी हो हमने मिलजुल कर सामना किया और सफल हुए यही भाजपा के कार्यक्रताओं की पहचान है

भाजपा में कम संसाधनों के बावजूद भी अपने वैचारिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते रहे और आज इसके परिणीति के परिणाम हमारी पार्टी ने विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर लिया।

कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की अपील की, साथ ही ग्रामीणों से संपर्क कर खुद अपने ही मोबाईल से भाजपा में सदस्यता दिलाई, उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार सरकार बना कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है और यह सब आप सभी कार्यक्रताओं के प्रयास और जमीनी स्तर पर पार्टी की संगठनात्मक संरचना से संभव हो सका है, हम एक राष्ट्रवादी विचार धारा के वाहक है हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी इसे सिद्ध कर दिखाया है।

