हमें अपने छत्तीसगढ़ीया संस्कृति को नहीं भूलना है: डॉ आकांक्षा साहू

0

छत्तीसगढ़ी भाखा और संस्कृति को संजोय के उद्देश्य से युवाओं की पहल उजियार हमर चिन्हारी का आयोजन सिद्ध हरदेवलाल मंदिर टिकरापारा रायपुर में छत्तीसगढ़ी महतारी के चित्रों पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया जिस कार्यक्रम के पहुना अतिथि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के जन जागृति के संस्थापक एवं साहू समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ के संस्कृति को हमें नहीं भूलना है इनको संजो के हमको रखना है हमारे युवा पीढ़ी का दायित्व है छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बचाए रखना यह हमारा धरोहर है और हमारी पहचान है

छत्तीसगढ़ के संस्कृति को हमें भूलना नहीं है और मैं तो कहीं भी जाती हूं अपने छत्तीसगढ़ के संस्कृति को नहीं भूलती और कोशिश करती हूं की छत्तीसगढ़ी में अस्पताल में मैं काउंसलिंग भी छत्तीसगढ़ के लोगों से छत्तीसगढ़ी भाषा में काउंसलिंग करती हूं छत्तीसगढ़ी के लोक संस्कृति उजियार संस्था द्वारा युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जोड़ने का काम बहुत अच्छा किया जा रहा है जिसके तहत छत्तीसगढ़ की सभी संस्कृति को उजियार के माध्यम से लोक कलाकार आज प्रस्तुत कर रहे हैं सभी लोक कला के हस्तियों को मैं नमन करती हूं जो छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बचाने के लिए यहां आज पहुंचे हैं और खास करके मैं धन्यवाद उजियार कार्यक्रम संस्थापक व संयोजक नागेश वर्मा एवं संचालन कर्ता वेद प्रकाश साहू एवं सभी आयोजक मंडल जिन्होंने मेरा सम्मान किया सभी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं एक चीज में निवेदन करती हूं की पढ़ाई से कोई हमें समझौता नहीं करना है हर हाल में हमें शिक्षा ग्रहण करना है और शिक्षा से ही छत्तीसगढ़ को हम आगे बढ़ा सकते हैं

माई पहुना अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पी सी लाल यादव एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता निर्देशक मोहित साहू कवि एवं गीतकार अली मीर साहित्यकार सुशील भोले वरिष्ठ रंग कुर्मी राकेश तिवारी लोक गायिका कविता वासनिक फिल्म कलाकार राजू शर्मा गायक अनुराग शर्मा सीजी बॉक्स पत्रकार देवेश तिवारी भिलाई टाइम्स यशवंत साहू ज़ी न्यूज़ तृप्ति सोनी और उजियार के मार्गदर्शक अंतर्राष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्रमोद साहू पार्षद एवं समाजसेवी चंद्रपाल धनकर के घर में में उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ


सभी कलाकारों को इस स्मृति चिन्ह श्रीफल से सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण धान एवं बांस शिल्प कला की कार्यशाला का आयोजन रामकुमार पटेल पाटन आप आर्ट गैलरी धान के कलाकारी चंद्र प्रकाश साहू,दूसरे चरण हमर गुरुर गोठ में ओपन माइक के प्रभारी नीतीश और लोकेश के माध्यम से युवा पीढ़ी की प्रतिभा को निखारने का मौका के साथ-साथ गीत संगीत प्रस्तुति होगी ,तीसरे चरण में सांस्कृतिक सझा में सभी युवा पीढ़ी मिलकर सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे जिसमें कर्मा सुआ, पंथी नृत्य, राउत नाचा ,थिरकेंगी


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थापक संयोजक नागेश वर्मा सह संस्थापक आदित्य साहू कार्यक्रम प्रभारी प्रांजल राजपूत संचालन प्रभारी वेद प्रकाश साहू आदि सभी उजियार संस्था के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी कार्यक्रम का आनंद लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed