जनपद, जिला पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय पार्टी को देंगे टक्कर,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, तैयारी जोरों पर : जैनेन्द्र कुर्रे ।

0

सरकार बनाकार छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ियों को वैभव के शिखर पर ले जाएंगे

बीते विधानसभा चुनाव में कई विस में तीसरे स्थान पर रहने वाली जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के लिए मुखर संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का जिला स्तरीय बैठक शहर के सरकंडा क्षेत्र में हुआ , जिसमें विशेष रूप से सम्भाग के 21 विधानसभा के प्रभारी जैनेंद्र कुर्रे और प्रदेश पदाधिकारी सोनू राठौर का आगमन हुआ । जिले के सभी विधानसभा प्रभारी के साथ चले इस मैराथन बैठक में सभी ने छत्तीसगढ़ियों का दशा दिशा पर गंभीर मंत्रणा किए एवं सभी सदस्यों से फीडबैक लेकर छत्तीसगढ़ियों के मांग पर पूरे संभाग भर में जनपद एवं जिला पंचायत का चुनाव जोरदार तरीके से लड़ने की बात कही गई।

प्रभारी कुर्रे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों को राजनीति में आगे आना ही है , आखिर कब तक धर्म के सहारा लेकर नेता बने बाहरी लोगों का झोला झंडा उठाते रहेंगे? साथ ही उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों ने दोनों राष्ट्रीय पार्टी को देख लिए लेकिन दोनों हमारी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के लिए कुछ नई कर रही है इसलिए हमे खुद राजनीति में आकर छत्तीसगढ़ी का क से ख श्रेणी में लाएंगे और छत्तीसगढ़ी , छत्तीसगढ़िया को वैभव के परम शिखर पर ले जाएंगे ।

वही प्रदेश पदाधिकारी सोनू राठौर ने छत्तीसगढ़ियों को ठेकेदारी, प्रदेश के कोल, खनन जैसे उद्यम में छत्तीसगढ़ियों को आगे आने की बात करते हुए यथासंभव मदद देने का वचन दिया। इस अवसर पर कोटा के 5 कार्यकर्ताओं को भी प्रमोट करते हुए विधानसभा स्तर का पद दिया गया । बैठक में जिला अध्यक्ष शैलू छत्तीसगढ़िया समेत अनिल पाली, कृतज्ञ पटेल, पुनीराम सूर्यवंशी, बॉबी कुमार समेत करीब 50 पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed