स्व बंशी लाल स्मृति विभुति अलंकरण से डॉ आकांक्षा साहू को सम्मानित किया वक्ता मंच ने

0

स्व.बंशीलाल शर्मा स्मृति विभूति अलंकरण से डॉ आकांक्षा साहू को सम्मानित किया वक्ता मंच ने
राजधानी रायपुर के वक्त़ा मंच प्रदेश की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में स्वर्गीय बंशीलाल स्मृति विभूति अलंकरण समारोह वृंदावन सभा गृह सिविल लाइन रायपुर छत्तीसगढ़ में रखी गई है जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा जागृति के जन जागृति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू को स्व बंशीलाल शर्मा स्मृति विभूति अलंकरण से शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया डॉ आकांक्षा साहू ने संबोधन में कहा कि आज वक्ता मंच द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है सभी बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम वाद प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता खेलकूद सभी क्षेत्रों में जो कार्य किया जा रहे हैं यह अनुकरणीय कार्य है और हमारे समाज के पुरोधा पूर्वज विभूतियो का जयंती अवसर पर अलंकरण से सम्मानित करना और उसे याद करके उसके बताए हुए रास्ते पर हमको चलना और छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बचाए रखना यह बहुत अच्छा कार्य है मैं भी कहना चाहती हूं आज छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश-विदेश में अच्छे शिक्षा प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक शुभम साहू अध्यक्ष राजेश पराते सचिव मनीष अवस्थी ने संयुक्त रूप से अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य एवं शिक्षा के जनजागृति के संस्थापक अध्यक्ष एवं साहू समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू MBBS MS स्त्री रोग विशेषज्ञ AIIMS रायपुर के डॉ आकांक्षा साहू शिक्षा, स्वास्थ्य ,नशा मुक्ति अभियान , पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण ,कार्यक्रम जानकारी देश के विश्वसनीय इलेक्ट्रॉनिक चैनल दूरदर्शन आकाशवाणी एवं अन्य को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया के माध्यम एवं आदिवासी वनांचल क्षेत्रो में जन सेवा की भावना से विगत कई वर्षों से छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइडेंस या निशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब छात्रों को पुस्तक वितरण करना इस तरह के अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए स्वर्गीय बंशीलाल शर्मा स्मृति विभूति अलंकारण से सम्मानित किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed