देश में किसान और जवान की भुमिका अहम — उमेश गौरहा

0

उमलेश जायसवाल बेलतरा :- राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया हैं। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। इसी कड़ी में सोमवार को सेवा सहकारी समिति मर्यादित टेकर पंजी क्रमांक 693 में धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया।


कार्यक्रम में बेलतरा विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा के हाथों विधिवत पूजा अर्चना कर किसान एवं हमालों को टीका लगाकर धान तौलने का कार्य प्रारंभ किया और उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार जिस तरह से किसान के चौहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी एवं ₹3100 प्रति क्विंटल लेने का वादा को पूरा कर रहा है। आज टेकर सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी प्रारंभ किया गया, जिस तरह देश की रक्षा जवान के हाथों में सुरक्षित है ठीक उसी तरह से किसान भी अन्न उपज कर देश के करोडो लोगों को भूखा रहने से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। (लाल बहादुर शास्त्री का नारा था जय जवान जय किसान)

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला, शंकर दयाल शुक्ला, ज्योतिष कश्यप, देव कुमार कश्यप, बलराम वर्मा, कुशल वर्मा, शैलेंद्र कौशिक, संदीप शर्मा, तदबीर कश्यप, सुखदेव साहू, सुधाराम यादव, अनिल साहू, दिलीप दर्वे, शिवकुमार साहू, रूपनारायण साहू, केशव कश्यप, राजकुमार कश्यप, लव सूर्यवंशी, विनोद वर्मा, लक्ष्मी सूर्यवंशी, बलदेव वर्मा, दिलीप शुक्ला, राजू सिंह ठाकुर, राजू कश्यप, शैलेंद्र यादव, देव कुमार यादव, अजय वर्मा, विजय सूर्यवंशी, राजेंद्र साहू, भगवत प्रसाद साहू ,आत्माराम कश्यप, दिनेश तिवारी, राम कश्यप आदि कृषक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed