कोरी बुनकर समाज की बैठक एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
कोरी बुनकर समाज की बैठक एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
बेलतरा :- कोरी बुनकर समाज की तत्वाधान में 17 नवंबर को मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल नेवसा में बैठक एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती देवी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
इसके उपरांत उपस्थित समाज के सम्मानित पदाधिकारी का फूल माला गुलदस्ता एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।
बैठक में समाज के अध्यक्ष राम मनोहर कोरी की अनुशंसा में सचिव शैलेंद्र कोरी द्वारा केंद्रीय इकाई के द्वारा बनाया गया रूपरेखा को समाज के समक्ष रखा वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल कोरी ने समाज की आगामी चुनाव प्रक्रिया में प्रकाश डाला। सहसचिव रवि प्रकाश कोरी के द्वारा केंद्रीय इकाई के कार्यकाल मार्च 2025 में पूर्ण होने की जानकारी समाज के समक्ष रखा एवं आगामी चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में उपस्थित समाज के जवाबदार प्रबुद्ध सामाजिक सदस्यों के मध्य पदाधिकारी चयन/निर्वाचन का प्रस्ताव रखा गया,गहन चिंतन मनन पश्चात निम्न बिंदुओं पर आम सहमति बनी:- (1)केंद्रीय पदाधिकारी का चयन/निर्वाचन फरवरी 2025 तक संयुक्त ( कोरी जुलाहा,महिला समिति,सद्गुरु कबीर कोरी समिति) किया जाए ।

(2) ग्रामीण/शहरी इकाईयों मे बैठक कर प्रत्येक घर से सशुल्क सदस्य बनाया जाए।
(3) आवश्यकतानुसार पदाधिकारियों का चयन आम चुनाव (मतदान)के माध्यम से कराया जाए इस हेतु मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया।
(4) मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया मतदान अधिकारी के निर्देशानुसार किया जाएगा।
(5) सर्व सम्मति से फरवरी (बसंत ऋतु) निर्वाचन संबंधी आम सभा को “चुनाई तिहार” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
भोजन उपरांत केंद्रीय संगठन द्वारा सन 2022 में प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत प्रतिभावान सम्मान समारोहआयोजित कर समाज के मूल विकास बिंदु “शिक्षा,स्वास्थ्य और सेवा” क्षेत्र मे जागरुकता लाने लगातार तीसरी बार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह में शिक्षा,खेल,सेवा(रक्त दान) क्षेत्र मे श्रेष्ठ प्रदर्शन/कार्य करने वाले सामाज के बच्चों को सम्मानित किया गया जिसमें शिक्षा क्षेत्र से- दीक्षान्त कोरी कक्षा 10th 88% सौम्या कश्यप कक्षा 10वी 90% सिद्धेश विनोदिया कक्षा 10 में 93% कुमारी संस्कृति कोरी कक्षा -10वीं, 89.5% कुमारी प्रियांशी कोरी कक्षा – 10वीं, 86.1% साक्षी विमल कक्षा – 12th प्रतिशत – 81%
उच्च शिक्षा से पवन कुमार कोरी
M.Tech 84.8% श्रीमती ममता कोरी B.ed 2024,फाइनल ईयर – 85%, तनुश्री कश्यप PGDCA 79.84,भावना कोरी आईटीआई स्टेनो ग्राफिक्स 81%
खेल* – अवीरा विमल-
स्केटिंग में राज्य स्तर पर 2 गोल्ड मेडल, अक्षिता कोरी-ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2024 में एक गोल्ड एवं सिल्वर,अंश कोरी-स्टेट लेवल क्रिकेट,

रक्त दाता – अनिल कोरी (लाला) अनिल कोरी, संतोष कोरी (मिथुन) राहुल कोरी पप्पू कोरी राजकुमार कोरी,पवन कुमार कोरी आकाश कुमार कोरी, पारस कोरी कुदुदण्ड
अपने समाज के बच्चों का उत्साहवर्धन करने समाज के विशुद्ध सुखद स्वप्न दृष्टा बहुतायत संख्या मे उपस्थित रहे जिसमें कन्हैया कोरी, लक्ष्मीकांत कोरी, जीएस कोरी, जीपी कोरी, जी आर कोरी,रामेश्वर कोरी, कौशल प्रसाद कोरी, मनहरण लाल राम कोरी, बंसीलाल कोरी, भगवत प्रसाद कोरी, सुरेंद्र कोरी, दिलीप विनोदिया, रामकुमार कोरी, चंद्र प्रकाश कोरी, अवधेश विमल, बाबा कोरी, श्रीमती सुमित्रा कोरी, बीना कोरी, इतिश्री कोरी, प्रतिभा कोरी, रजनी कोरी, सुनील कोरी,पवन कोरी, अनिल कोरी यहां सभी उपस्थित पदाधिकारी के हाथों मंच में प्रतिभावान बच्चे सम्मानित हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन केशव प्रसाद कोरी, दिनेश कोरी एवं श्रीमती आशा देवी कोरी के द्वारा किया गया।

