किसानों की हितैषी है सरकार जिसमें किसान की भुमिका अहम : सुशांत शुक्ला ।

0

बेलतरा—-ग्रामीण क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति सलखा पंजीयन क्रमांक 609 पर में राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया हैं। किसान हित में राज्य सरकार का धन खरीदी कार्यक्रम लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। इसी कड़ी में सोमवार को सेवा सहकारी समिति मर्यादित सलखा बेलतरा पंजी क्रमांक 609 में धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया।


कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, विजयधारदिवान , विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा , शंकर दयाल शुक्ला , सेवा सहकारी समिति सलखा अध्यक्ष सुनील कश्यप ,बेलतरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप,जागेंद्र कश्यप,गंगा प्रसाद साहू कृष्ण यादव , लक्ष्मी जायसवाल , सुरेश कश्यप, उमलेश जायसवाल , श्याम कोरी विजय साहू , शेखर वैशवाडे, विधायक प्रतिनिधि, प्रमोद पटेल, संजीव कश्यप, अनिल कश्यप ,परदेशी, प्रणव शर्मा ,  छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्री फल तोड़कर, विधिवत पूजा अर्चना कर किसान को तिलक लगाकर धान तौलने का कार्य प्रारंभ किया , इस तरह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने जानकारी दी कि

छत्तीसगढ़ सरकार जिस तरह से किसान के चौहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी एवं ₹3100 प्रति क्विंटल लेने का वादा को पूरा कर रहा है किसानों की हित के लिए हर परिस्थिति में सजकता पूर्ण कार्य करते रहेंगे और उनकी खरीदी केंद्र में आप सभी की सहयोग बनी रहे और खुशहाली पूर्वक अपने धन का खरीदी कर सके जिस तरह हमारी सरकार हमारे हितैषी होकर हम लोगों को ध्यान रख रहे हैं  । जिस तरह देश की रक्षा जवान के हाथों में सुरक्षित है ,ठीक उसी तरह से किसान भी अन्न उपज कर देश के करोडो लोगों को भूखे रहने से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सुनील कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हितैषी है सरकार ने किसानों से किया हर वादा को निभा रहे हैं,और आगे भी निभाते रहेगी और आप लोगों का ऐसे ही स्नेह बने रहे , धान खरीदी केंद्र में उपस्थिति शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कौशिक , कंप्यूटर आपरेटर सुखचंद।उक्त कार्यक्रम में उपस्थित , रामनाथ कौशिक , अर्जुन , भगवती कश्यप ,लवकशयप , अंकुश दुबे ,किर्ती , रामेश्वर , कमलेश ,अमर सिंह ,मोहन सिंह ,चोला राम ,दिलीप ,राजा , जितेन्द्र , रामदुलारी , उमाशंकर , भुनेश्वर , सीताराम , गोपाल । घनश्याम कश्यप ,कुश कश्यप , अशोक दास , श्यामा लाल,भूरू आदि कृषक गण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed