किसानो की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं होगा*—- उमेश गौरहा

0

कर्रा -: बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कर्रा पंजीयन क्रमांक 611 में आज धान खरीदी का प्रारंभ दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि उमेश गौराहा के हाथों विधिवत पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम में उपस्थित, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, संयोजक शंकर दयाल शुक्ला, गंगा प्रसाद साहू,जागेंद्र कश्यप, मनोनीत नवनिर्मित अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, प्रभारी प्रबंधक नवीन कश्यप , पवन निर्मलकर, विश्राम केवट विशेषर श्रीवास भुपेंद्र यादव सुरेश बैसवाड़े प्रबंजन वैशवाडे , के व्दारा छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया

। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि उमेश गौराहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि में किसान कुटीर के सानिध्य में आज विश्व के सबसे ज्यादा कीमत देकर धान खरीदी का प्रारंभ ग्राम कर्रा सोसायटी समिति में पहुंचे सभी किसान भाइयों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी।छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी में लगातार कार्य कर रहा है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया हैं। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। किसान को धान बेचने में कोई दिक्कत ना हो इसलिए किसान कुटीर का भी निर्माण किया गया है जहां किसान रुक कर आराम कर सकता हैं हवा पानी सुविधा युक्त। छत्तीसगढ़ सरकार जिस तरह से वादा किया कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी किया जाएगा जिसको सरकार वादा निभाते हुए किसानों से ले रहा है। किसनो की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं होगा।
खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों मे आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed