रतनपुर में कल्चुरी महोत्सव के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन

0

रतनपुर में कल्चुरी महोत्सव के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन

उमलेश जायसवाल बेलतरा / हैहय क्षत्रिय कल्चुरी समाज द्वारा रतनपुर में आगामी माह फरवरी 2025 में कल्चुरी महोत्सव के आयोजन संबंधी तैयारियों पर चर्चा के लिए महामाया मंदिर प्रंगण में बैठक आयोजन 25 दिसम्बर 2024 को किया गया। इस बैठक विभिन्न बातों पर विस्तृत विचार विमर्श कर कल्चुरी महोत्सव के बृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग उप समिति बनाकर पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में रतनपुर, बिलासपुर, बेलतरा तथा आसपास के कल्चुरी बंधुजन उपस्थित हुए। कल्चुरी महोत्सव की तैयारी संबंधी आगामी बैठक यथा शीघ्र रखे जाने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी कल्चुरी समाज के पत्रकार उमलेश जायसवाल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed