बेलतरा तहसीलदार लिंक कोर्ट नगोई का विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा किया गया शुभारंभ, मुख्यमंत्री की घोषणा के 13 दिवस पश्चात ही बेलतरा विधायक और प्रशासन की तत्परता से नगोई लिंक कोर्ट की स्थापना हो गई

0

बेलतरा तहसीलदार लिंक कोर्ट नगोई का विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा किया गया शुभारम्भ.
माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा को आज ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर अमलीजामा पहनाया गया
मुख्यमंत्री की घोषणा के 13 दिवस पश्चात ही बेलतरा विधायक और प्रशासन की तत्तपरता से नगोई लिंक कोर्ट की स्थापना हो गई

उमलेश जायसवाल बेलतरा /
लगातार क्षेत्र के किसानो की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक की पहल पर तहसील बेलतरा अंतर्गत ग्राम नगोई, पौसरा, लखराम, सेलर, खैरा, डगनिया, उच्चभट्टी, आदि बिलासपुर से लगा हुआ है जिसकी दुरी बेलतरा तहसील मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय से नजदीक होने के कारण इन ग्रामों में नामांतरण बटवारा सीमांकन संबंधी मामले ज्यादा आते हैं तथा इन ग्रामों में लगभग 10000 किसानों का नाम भू अभिलेख में दर्ज है एवं इस क्षेत्र के किस सामान्यतः निकट बड़ा शहर बिलासपुर होने के कारण बिलासपुर में ही निवास करते हैं तहसील बेलतरा जो बिलासपुर शहर से 35 किलोमीटर व नागोरी और अन्य लगे हुए ग्रामों में 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है केवल तहसील से संबंधित कार्य के लिए ही उन्हें बेलतरा आना होता है जबकि अन्य शहर से संबंधित बाजार व्यवसाय से संबंधित कार्य के लिए विपरीत दिशा बिलासपुर में जाना पड़ता है।


उपरोक्त आशय का उल्लेख करते हुए तहसील कार्यालय बेलतरा अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल नागौर में पटवारी हल्का नंबर 11, 13,15, 16,17, 9 12 14 के प्रकरणों की सुनवाई हेतु प्रति सप्ताह एक दिवस दिन बुधवार को ग्राम बीमा तहसील बेलतरा में तहसीलदार का लिंक कोर्ट स्थापित किया जाना उचित था, उक्ताशय रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर पीयूष तिवारी के प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने नगोई में लिंक कोर्ट स्थापित करने संबंधित आदेश पारित किया.

आज मुख्यमंत्री की घोषणा के 13 दिन के भीतर ही लिंक कोर्ट स्थापित हो गया है जिससे किसानो की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण समय पर हो सकेगा.
सुशासन दिवस के अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की आतिथ्य में ग्राम नगोई में बेलतरा तहसीलदार का लिंक कोर्ट स्थापित किया गया,एवं 5 किसानो को तत्काल ऋण पुस्तिका वितरण किया गया। लिंक कोर्ट प्रति सप्ताह मंगलवार और बुधवार को क्रमशः नायब तहसीलदार और तहसीलदार बेलतरा द्वारा आयोजित होगा जिसमें नगोई राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत शामिल कुल 8 पटवारी हलकों के कुल 18 ग्रामो के 32374 खातेदार किसानो की राजस्व संबंधित समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाएगा.


लिंक कोर्ट की उपयोगिता इसलिए भी है की नगोई राजस्व निरीक्षक मंडल बिलासपुर नगर निगम की सीमा से लगा हुआ है जिसमें ग्राम सेलर में ओद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है, वहीं ग्राम बैमा में केंद्रीय जेल प्रस्तावित है, साथ ग्राम पौसरा में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के लिए भूमि आरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है. इन सभी विकास कार्यों के मद्देनजर इस लिंक कोर्ट की स्थापना महत्वपूर्ण हो जाती है जिससे विकास के साथ किसानो की भूमि व अन्य राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed