स्वामी विवेकानंद मंदिर बेलतरा में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव आयोजन
उमलेश जायसवाल बेलतरा /
पूरे भारत में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ऐसा ही कुछ पहल स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता, सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र का पूजा करकर वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी रखा गया जिसमें खून जांच, बीपी, शुगर आदि का जांच और आयुर्वेदिक दवा का भी वितरण किया गया ।

पूजा के पश्चात समस्त अतिथियों का फूल माला पुष्प गुच्छ बैच तिलक लगाकर किया गया । वार्षिक उत्सव का प्रारंभिक कार्यक्रम गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, सु स्वागत गीत पर नृत्य से हुआ । कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी अपने अनेक प्रस्तुति दिए । बच्चों ने छत्तीसगढ़ी हिंदी गुजराती मराठी रीमिक्स गाने पर अपना प्रस्तुति दिए । कार्यक्रम के बीच अतिथियों का संबोधन और बच्चों का सम्मान कराया गया । अतिथियों का विदाई पुष्प हार साल गमछा मोमेंटो श्रीफल के साथ कराया गया । समस्त अतिथियों अभिभावक गणों क्षेत्र वासियों ने बच्चों का खूब उत्साह बढ़ाया । सभी के लिए समय-समय पर काढ़ा का भी व्यवस्था किया गया । राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में समस्त विद्यालय स्टाफ एवं सहयोगी बच्चों का सम्मान गमछा श्रीफल पुष्प हार मोमेंटो के साथ किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विक्रम सिंह जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा ने संबोधन में स्वामी विवेकानंद जी, भारत माता के जयकारों से प्रारंभ किया उन्होंने कार्यक्रम का तारीफ करते हुए स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए बताया विवेकानंद जी ने कहा है कि मैं उस ईश्वर की पूजा करता हूं जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य कहते हैं । मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस बदलते भारत में हर भारतवासी का योगदान बहुत ही जरूरी है और आप लोग भी बढ़-चढ़कर योगदान करेंगे । हम अगर किसी जरूरतमंद के काम आते हैं तो वही हमारी सच्ची श्रद्धा और पूजा होगी । निशुल्क शिक्षा, बीमारी से पीड़ितों आदि का सहयोग के लिए संकल्प लेने का आग्रह करता हूं ।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र साहू कांग्रेसी ने संबोधन में विद्यालय को आयोजन के लिए बधाई दी और उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान हम हमारे महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी को याद कर रहे हैं । क्योंकि विद्यालय का नाम उनके नाम पर है तो कुछ ना कुछ कार्यक्रम आज के दिन होना ही चाहिए । ग्रामीण अंचल के बच्चों को इतना अच्छा प्लेटफार्म स्टेज इस विद्यालय ने दिया है । आज हमारा इस देश के लिए गौरव का क्षड़ है जिसे हम इस युवा पुरुष के जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं एवं संस्था की उत्तरोत्तर तरक्की के शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद दिए ।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर विक्रम सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा, राजेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेसी, शीतल दास महंत, राम रतन कौशिक, रोहित कौशिक, राजेश दुबे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, अरविंद सोनी, रामफल कौशिक, मोहन मानिकपुरी, अहमद मोमिन खान अध्यक्ष शासकीय शिक्षक संघ, रमेश साहू डायरेक्टर बी आर साहब कॉलेज नेवासा, केशव कोरी डायरेक्टर मॉडर्न पब्लिक स्कूल नेवसा, मनोज कुमार महिलाएं व्याख्याता, टिकेश्वर बैशबाड़े संचालक देव संस्कृति विद्यालय कर्रा, रामपुरी ताम्रकार संकुल समन्वयक बेलतरा, लक्ष्मी जायसवाल, कृष्णा यादव, राधेश्याम कोरी, उमलेश जायसवाल, विजय साहू, योगेश्वर कश्यप शिक्षक, दिनेश सिंह राज शिक्षक, ईश्वरी कौशिक सरपंच बेलतरा, मिथुन राजेंद्र वर्मा सरपंच कड़री, अमर सिंह सोरठे सरपंच लिम्हा, विनोद जायसवाल, चांदराम श्याम, बुद्धेश्वर सोनी, संतोषी यादव, घनश्याम सर्वे, कमलेश्वरी कश्यप, संगीता कश्यप, शेखर कश्यप, महावीर यादव, हीरा सूर्यवंशी, ज्योतिराज आदि अतिथियों के साथ बच्चों अभिभावक एवं क्षेत्र वासियों सहित लगभग 800 की संख्या में लोगों ने वार्षिकोत्सव का आनंद लिया ।

