खैरा  में  5 दिवसीय प्रीमियर लीग प्रतियोगिता मे फाइनल मुकाबला द चैंपियन और राॅयल स्ट्राइकर के मध्य खेला गया , द चैंपियन टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी राॅयल स्ट्राइकर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

0

खैरा…. ग्राम पंचायत खैरा मे 5 दिवसीय खैरा प्रीमियर लीग प्रतियोगिता मे फाइनल मुकाबला द चैंपियन और रॉयल स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। जिसमे द चैंपियन टीम के खिलाड़ियों नें प्रतिद्वंदी रॉयल स्ट्राइकर को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है आपसी समरसता के साथ भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। 

खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि शारीरिक कुशलता और भविष्य निर्माण करने का साधन है। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान को समतालिकरण कराने का आश्वासन भी दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच जे.एस. आर्मो, उप सरपंच अशोक जायसवाल नें किया।बेस्ट कमेंट्री पीताम्बर पोर्ते, रमेश यादव, दीपक जायसवाल को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार जगत,यासीन खान,सीतल जायसवाल,आनंद अग्रवाल, रामायण सिंह पोर्ते,तहसीलदार प्रवीण पोर्ते,राजा रावत, रवि रावत,रवि परिहार,कृष्णा साहू,मदन कहरा पुष्पकांत कश्यप,विमल सोनी,लल्ला रजक, गौतम साहू,नन्द कुमार साहू, संतोष साहू,मिथलेश दास, केवल दास, तिरिथ राम पोर्ते,बाबा ठाकुर, खलेश्वर सिंह,जोगेंद्र राजपूत, कपिल सोनी,संजू पोर्ते, संदीप जायसवाल, पंकज राज, दुर्गेश सिंह सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

फाइनल मैच मे पहुंचे कथा वाचक पाण्डेय —- श्रीमद भागवत कथा पुराण के कथा व्यास आचार्य संजीत कृष्ण पाण्डेय द्वारा प्रतियोगिता की प्रशांस करते हुए का दूसरा पुरस्कार 11हजार रूपये का सहयोग प्रदान करते हुए बताया की जिस तरह भगवान की भक्ति के लिये मन की एकाग्रता जरुरी है।उसी तरह खेल के लिये मन का शांत रहना भी जरुरी है।ताकि स्वस्थ मानव शरीर से भक्ति के मार्ग मे लीन रहे।

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित….. अपने खेल प्रतिभा की हुनर से खेल कला का बेहतर प्रदर्शन करने के लिये ऑरेंज कैप यशवंत जायसवाल,पर्पल कैप पीताम्बर राजपूत, इमेजिग प्लेयर राहुल साहू, केशव यादव, फिल्डर समीर आर्मो, सिक्सर किंग यशवंत जायसवाल,मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच रामकुमार यादव, फेयर प्ले अवार्ड गोल्डन ईगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed