त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुआ नामांकन का सिलसिला , पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के दो नामांकन दाखिल,3 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन

0

पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के दो नामांकन दाखिल
बिलासपुर, 27 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगरीय निकायों की भांति जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 2 नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 बिल्हा से श्री संदीप कुमार यादव एवं क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से श्रीमती भारती माली ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed