दो पूर्व सरपंच परिवार पति-पत्नी सहित पति-पत्नी, भाभी पंच सरपंच के लिए नामांकन पत्र भरा है
बेलतरा- बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा में महिला मुक्त आरक्षण मिला है जिसमें पंच सरपंच पद के लिए कुल 65 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। पंच पद के लिए 53 लोगों ने एवं सरपंच पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। खास बात यह है कि महिला आरक्षण के कारण ग्राम पंचायत नेवसा में एक ही परिवार से पति-पत्नी सहित, पति-पत्नी एवं भाभी पंच एवं सरपंच पद के लिए नामांकन भरा हैं ताकि पंचायत मीटिंग में प्रवेश मिल सके। ग्राम पंचायत नेवसा की कुल मतदाता संख्या 2712 है जो 20 वार्डों में विभाजित की गई है जिसमें पंच पद के लिए 53 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। वार्ड क्रमांक 6 में निर्विरोध पंच पद हेतु उमेश कुमार साहू का नाम है।
20 वार्ड में पंच पद के लिए नामांकन भरे हैं जिसमें 7वार्ड में दो दो लोग,10 वार्ड में तीन-तीन लोग, दो वार्ड में चार-चार लोग एवं एक वार्ड निर्विरोध शामिल है।

इसी तरह सरपंच पद के लिए नामांकन भरा है जिसमें श्रीमती कुंती/ भरत लाल कश्यप, श्रीमती कौशिल्या/ राजेंद्र कुमार केंवट, श्रीमती रागिनी/ अमरनाथ धीवर, श्रीमती ईश्वरी/ रामचरण साहू, श्रीमती रमा/ लक्ष्मी नारायण कुर्रे, श्रीमती सावित्री/ शरद कुमार कश्यप, श्रीमती अंजना/ रमेश कुमार साहू, 7श्रीमती माधवी/ उमेश कुमार साहू, श्रीमती अनीता/ सचिन कुमार कश्यप, श्रीमती अमृता/ राजेंद्र कुमार सूर्यवंशी, श्रीमती कविता/ शशिकांत साहू, श्रीमती रजनी/ कमलेश्वर धीवर सामील है।आगामी नाम वापसी के लिए अब इंतजार में है कितने लोग नाम वापस लेते हैं और कितने अपने किस्मत आजमाते हैं।

