दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
भरारी – शास.उच्च. माध्य विद्यालय भरारी ब्लॉक बिल्हा में 2दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता बी आर सी सी श्री देवी चंद्राकर सर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।विशिष्ट अतिथि के रूप में सेमरताल संकुल समन्वयक श्री उत्तम वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य डॉ श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त प्रधान पाठक श्री रियाज खान,श्री अनिल जटवार,श्री अनिरुद्ध तिवारी,श्री डाहीरे,श्री संतोष मराठा, श्री अशोक साहू,श्री महेश साहू, श्री संतोष साहू,श्री जे के शुक्ला संकुल समन्वयक श्री संजय यादव समस्त स्टॉफ संकुल केंद्र भरारी एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए। खो खो ,कबड्ड़ी, स्लो सायकल रेस, बोरा दौड़, नींबू दौड़, 100मीटर दौड़, 200मीटर दौड़,गोला फेक, कुर्सी दौड़ आदि खेलें शामिल रहें। में प्रतियोगिता संकुल केंद्र में तीन मिडील स्कूल और पांच प्राथमिक शाला भाग लिए।
तत्पश्चात विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और विजेता प्रमाण पत्र पुरस्कृत किया गया।


