सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा का तृतीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न , सर्वोदय साझा संग्रह, सहित तीन पुस्तको का विमोचन, 15 प्रतिभाओं का सम्मान ।
साहित्य कला और समाज का लिए समर्पित संस्था “सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा”का तृतीय वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न।।
वसन्त पंचमी के आगमन पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा के सभागृह में बड़े ही गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ .इस अवसर पर समिति की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती सोमप्रभा “नूर” जी द्वारा संपादित “सर्वोदय साझा संग्रह” ,”कुछ पन्ने एहसास भरे” तथा श्री देवेन्द्र शर्मा पुष्प द्वारा रचित बाल पुस्तक”अकड़ बकड़ बम” का विमोचन भी किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती निरु यादव (मुख्य प्रबंधक नीर इंटरप्राइजेस रायपुर) श्रीमती आशा दत्ता जी (प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा),अतिविशिष्ट अतिथि श्री सतीश जायसवाल जी(वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष वनमाली सृजनपीठ बिलासपुर),श्री नीरज अहीर जी (वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल्वे रायपुर)तथा विशिष्ट अतिथि श्री टी.पी. सिंह जी (असिस्टेंट रजिस्ट्रार गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर),श्री विष्णु अग्रवाल जी(वरिष्ठ समाजसेवी कोटा),श्री रंजीत पवार जी (मुखिया सी एस.आर. कॉलेज कोटा) श्री अखिलेश तिवारी जी (हिन्दी अधिकारी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर)उपस्थित थे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शरद यादव अक्स जी(अध्यक्ष कृति कला साहित्य पारिषद सीपत/संरक्षक सर्वोदय साहित्य कला मंच कोटा)ने की।माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश हुआ ,श्रीमती रीना गुप्ता जी द्वारा सरस्वती वंदना तथा श्री विष्णु गुप्ता जी द्वारा स्वागत गीत बड़े ही सुमधुर स्वर के साथ गाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गुलशन ख़महरी जी रायगढ़ तथा श्रीमती प्रभा शर्मा जी कोटा द्वारा किया गया।कार्यक्रम की भूमिका समिति के सचिव श्री वीरेंद्र दास मानिकपुरी जी द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा साहित्य,कला,शिक्षा,धर्म संस्कृति,खेल,समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से चुनें गए कुल 15 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्री सतीश तिवारी,श्री देवेन्द्र शर्मा पुष्प,श्री चंद्र प्रकाश साहू,श्री सुधीर मानिकपुरी ,श्री मोहित साहू,श्रीमती गीतिका तिवारी,कुमारी वागीशा त्रिवेदी,श्रीधर गुप्ता,एकता गुप्ता, श्री विनोद गुप्ता,श्री रामनारायण तिवारी,विजय तिवारी,श्री रेखराम साहू,श्री अमृत पाठक,श्री राजेश सोनार,श्री ब्रजेश श्रीवास्तव,श्री राजेन्द्र वर्मा,श्री काशीराम साहू,श्री दीन दयाल यादव,श्री सुखदेव कश्यप, श्री रामेश्वर शांडिल्य,श्री प्रमोद कश्यप,श्री दिनेश पांडेय,श्री मदन ठाकुर श्री ओम प्रकाश भट्ट, श्रीमती उषा भट्ट,श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्री मोहन लाल कौशिक,श्री एस कपूर,श्री अशोक शर्मा, श्रीमती अंजू पांडे,राम रत्न भारद्वाज, रामानंद यादव, योगेश्वर सिंह,रामेश्वरी धीवर,आस्था कश्यप सहित अनेक साहित्यकार और साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उपस्थित रहे।द्वितीय सत्र(काव्य गोष्ठी)की अध्यक्षता क्षेत्र की जानी मानी कवियित्री और छन्दशाला की संयोजिका श्रीमती सुनीता मिश्रा जी एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री ओम प्रकाश भट्ट जी द्वारा किया गया, देर शाम तक श्रोता काव्य संध्या का आनन्द लेते रहे अंत में समिति की अध्यक्ष एवं संस्थापिका द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम को
विश्राम दिया गया ।
इनका हुआ सम्मान

कुमारी अंजलि कश्यप (सर्वोदय स्वर कोकिला सम्मान),डॉ.श्री गुलशन खमहरी जी रायगढ़ (सर्वोदय साहित्य साधक सम्मान), श्री विकास कुमार जी शिवतराई(सर्वोदय खेल रत्न सम्मान)’श्री सत्यनारायण तिवारी जी सारधा लोरमी(सर्वोदय संस्कृति सम्मान),श्री मनोज धीवर जी पेनडरवा रतनपुर (सर्वोदय कला सम्मान), विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड कोटा (सर्वोदय संस्कृति सम्मान),स्वच्छता समिति कोटा (सर्वोदय आत्मीय सम्मान),रामबाबू गुप्ता जी व्याख्याता,कोटा (सर्वोदय शिक्षा सम्मान),श्री ब्रजेश श्रीवास्तव जी रतनपुर (सर्वोदय साहित्य साधक सम्मान) श्रीमती यशोदा साहू रायपुर (सर्वोदय नारी शक्ति सम्मान),छेदीलाल कश्यप जी मौहारखार कोटा(सर्वोदय संस्कृति सम्मान),श्री दिनेश पांडे जी रतनपुर (सर्वोदय शिक्षा नवाचार सम्मान),श्रीमती प्रभा शर्मा कोटा एवं श्री वीरेंद्र दास मानिकपुरी जी, सलका रोड(सर्वोदय गौरव सम्मान),श्री मदन लाल अग्रवाल जी कोटा (कर्म ही पूजा सम्मान)

