मां महामाया और मंगला गौरी मंदिर में आशीर्वाद लेकर समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे यासीन।
खैरा…. राजनीति के प्रखर नेता यासीन खान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 12 मे बुलंद हौसले के साथ क्षेत्र में विकास की नई परिभाषा लिखने के उद्देश्य से जनपद पंचायत सदस्य के लिए सघन चुनावी प्रचार प्रारंभ कर दिया है। विकास कार्य के लिए तत्पर रहने के साथ जनमानस की सेवा मे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की वजह से यासीन खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। युवा पीढ़ी की शक्ति आर्थिक और सामाजिक स्तर में कार्य करने के लिए उनके कार्य बल है। किसी भी धर्म के प्रति बिना भेदभाव के धार्मिक कर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने से ग्रामीणों के बीच सरल,सहज स्वाभाव के लिए लोकप्रिय है। पोंड़ी, मोहदा, नवागांव लालपुर, दोना सागर, घांसीपुर, तिलकडीह, जमुनाही,डोगी मे विशाल रैली जा रही है। चौक चौराहो में सभाए ली जा रही है।सभा मे समर्थक सहित मतदाता बढ़ चढ़ कर अपना आशीर्वाद दे रहे है।

यासीन खान सन 2010 में जनपद सदस्य चुनकर सक्रिय नेता के रूप में उभर कर सामने आये। और जनता के आशीर्वाद से 2015 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। तत्पश्चात ग्रामीणों की मांग अनुरूप 2015 से 2020 तक ग्राम पंचायत पोड़ी मे उपसरपंच पद पर आसीन होकर ग्राम विकास के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए लगातार सक्रिय रहे । उनके कार्य कुशलता और ग्रामीणों के बीच लोकप्रियता होने से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने यासीन खान को 22 मे ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण पद का पदभार दिया। जिस पर खरा उतरते हुए समर्थकों को एकजुट कर मिसाल कायम किया।

समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल —- नामांकन के अंतिम दिवस यासीन खान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां उनके समर्थन में ग्राम पोंड़ी सहित मोहदा, नवागांव लालपुर, दोना सागर, घांसीपुर, तिलकडीह, जमुनाही से बड़ी संख्या में समर्थक मतदाता नामांकन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाने कोटा पहुंचे। नामांकन भरने के पहले ग्राम पोंड़ी स्थित मां मंगला गौरी धाम मैं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मां महामाया मंदिर रतनपुर में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली और जीत के लिए आशीर्वाद लिया


