जय हिन्द पब्लिक स्कूल के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

0

भरारी – जय हिंद पब्लिक स्कूल पौंसरा के बच्चों को कानन पेंडारी का शैक्षणिक भवन कराया गया। कानून जू में जाकर सभी बच्चे जंगली जानवरों के रहन-सहन, दिनचर्या, खानपान आदि के बारे में जानकारी ली और उनके जीवन काल के बारे में भी जाना।
रंग बिरंगी तितलियां, हिरण, शेर ,बाघ ,लकड़बग्घा, हाथी घोड़ा ,नीलगाय ,जंगली सूअर ,जल हाथी ,इमू, सियार बारासिंघा, आदि विभिन्न जानवरों को दिखा साथ-साथ रंग बिरंगी मछलियों को भी देखकर आनंद लिए।
विभिन्न प्रकार के झूठों का भी आनंद कराया गया और बाग- बगीचे में घूम कर सभी बच्चों का मन गदगद हो गया।
इसमें प्रभारी प्रिंसिपल लक्ष्मी नारायण बघेल , प्रधान पाठिका उषा किरण बघेल के साथ-साथ शयामता भार्गव, आंचल बीजौरे, संजू बघेल, लता साहू ,नेहा लाश्कर ,रागिनी सूर्यवंशी, आदिति सूर्या ,आरती भार्गव, करुणा तिवारी ,दुकाला बाई मनोज बाई,अमेरिका बाई, वीरेंद्र केसरवानी ,प्रसूति, अरुण बघेल ,लछन ,हर्षद ,हर्षिता आदि समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

भरारी से रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed