जनपद पंचायत सदस्य भाजपा अधिकृत कमला देवी ने घर घर जाकर मांगा आशीर्वाद,,,, मिल रहा आमजनों का साथ, बोली बदलेगी तस्वीर,हर गांव का होगा विकास
जनपद पंचायत सदस्य भाजपा अधिकृत कमला देवी ने घर घर जाकर मांगा आशीर्वाद….मिल रहा आमजनों का साथ…. बोले,बदलेगी तस्वीर,हर गांव का होगा विकास
गांव गांव में चल रहा जनसंपर्क अभियान
बेलतरा जनपद पंचायत सदस्य भाजपा अधिकृत प्रत्याशी कमला देवी साहू का जनसंपर्क जारी है। हर दिन सुबह से लेकर लेकर रात तक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 के प्रत्याशी कमला विजय साहू ने अपने चुनाव प्रचार में जनसंपर्क करके आमजनता से आशीर्वाद ले रहे है। बड़े बुजर्गो और महिलाओं से प्यार और आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। कमला ने आज सुबह कडरी के आसपास जनसंपर्क किया ।इस अवसर पर उन्होंने आमजनो से कहा कि विकास के कार्य में कोई कमी नहीं होगी गांव की तस्वीर बदल दूंगी

उन्होने बड़े छोटे सभी मतदाताओं से आशीर्वाद लिया । कमला देवी ने कहा कि अगर उनकी जीत होगी तो मैं हर परिस्थिति में आपके बीच उपस्थित रहूंगी छोटे बड़े काम में मै जनता के साथ आगे होकर चाहे शिक्षा हो स्वास्थ हो या अन्य मूलभूत सुविधा पूरा कराने का प्रयास करूंगी और आपके विश्वास में खरा उतरूंगी कहकर अपने जीत लिए वोट का सहयोग और समर्थन मांगा।
युवा सशक्त महिला वर्ग होने का मिल रहा लाभ
बता दे कमला देवी को युवा, समाजिक, मिलनासर होने का लाभ मिल रहा है।चूंकि कमला देवी जिनकी पैठ महिलाओ वर्ग ज्यादा हैं और जोश जज्बे जुनून से भरे हुए है।जिसके कारण गांव वालो ने मन बनाया है कि गांव का विकास और आवाज बुलंद करने वाले को ही जिताया जाए। कमला देवी का कहना है कि गांव के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जिसके कारण उनको भी आमजनों के बीच जाने में अच्छा लग रहा है।
कमला विजय साहू बोले बोले,क्षेत्र के विकास और आमजनों की बनूंगी आवाज

