उमलेश जायसवाल को मिल रहा लोगों का जन समर्थन, उमलेश ही सशक्त दावेदार, प्रचार प्रसार में आगे।

0

उमलेश जायसवाल को मिल रहा लोगों का जन समर्थन, उमलेश ही सशक्त दावेदार, प्रचार प्रसार में आगे

पवन मिरी बिलासपुर की ग्राउंड रिपोर्ट /

ग्राम पंचायत बेलतरा में इस बार अनारक्षित मुक्त सीट होने की वजह से सरपंच का चुनाव बहुत ही दिलचस्प हो गया है, ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 12 दावेदार मैदान है

जिसमें पूर्व में रह चुके जन नेता जनता की नजर में फिसड्डी नजर आ रहे हैं, वही उमलेश जायसवाल का जलवा देखने को मिल रहा है। उमलेश इस चुनाव के पहले पंच प्रतिनिधि रह कर पंचायत के सभी कार्यों को समझ चुके हैं। ओ जनता के बीच रह कर की जनता उनके कार्यकाल को अभी तक भूल नहीं पाई है। उमलेश जायसवाल स्व श्री रामखिलावन का पुत्र और मनहरण जायसवाल ( पूर्व सरपंच ) का भतीजा हैं, जिन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में जो गांव के विकास किये उन्हें आज भी ग्रामीण भूल नहीं पाए हैं। उमलेश जायसवाल का जमीन पकड़ के साथ साथ अधिकारियो, विधायक व बड़े जन नेताओं में अच्छी पकड़ हैं। जिस से ग्राम की विकास करने में कही कई परेशानी नहीं होगी।

जनता का समर्थन


बेलतरा पंचायत के स्थानीय निवासियों ने उमलेश जायसवाल को उम्मीदवार बनने पर खुशी जताई। स्थानीय निवासियों ने कहा, “उमलेश ( भल्लू ) हमेशा से हमारे साथ खड़े रहे हैं। वह हर छोटी-बड़ी समस्या पर तुरंत ध्यान देते हैं। हमें उम्मीद है कि उनकी जीत के बाद हमारे क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से होंगे।”

चुनाव प्रचार की तैयारी
उमलेश जायसवाल और उनकी टीम ने चुनाव की रणनीति तैयार कर ली है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपनी प्राथमिकताओं को उनके सामने रख रहे है उमलेश जायसवाल का कहना है कि वह जनता से सीधे संवाद करके उनकी समस्याओं को समझ रहे और उन्हें हल करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

विकास को लेकर प्रतिबद्धता
उमलेश जायसवाल ने अपनी प्रतिबद्धता संकल्प पत्र के माध्यम से व्यक्त करते हुए कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद ग्राम पंचायत बेलतरा को एक आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी से अपील की है कि वह विकास के लिए उन्हें एक मौका दें।

चुनाव में बढ़ा उत्साह
उमलेश जायसवाल को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद बेलतरा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदाता आगामी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और प्रत्याशियों के वादों व योजनाओं को सुनकर अपना समर्थन तय कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed