पुर्व सरपंच श्री मती ईश्वरी कौशिक /रामरतन कौशिक के द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव 2020 संकल्प पत्र का 80 फीसदी, कार्य पूर्ण हुआ ।
पूर्व सरपंच श्री मती ईश्वरी कौशिक / रामरतन कौशिक के द्वारा
ग्राम पंचायत चुनाव 2020 संकल्प पत्र का 80 फीसदी कार्य पूर्ण हुआ –
सबसे पहले आपका ध्यान आकर्षण करना चाहूँगा कि चुनाव के बाद कोविड 19 का प्रकोप 2 से 3 साल रहा जिसके चलते पंचायत कार्य क्या पूरा देश का कार्य अधूरा रहा है | लेकिन फिर भी सरपंच ईश्वरी कौशिक पति रामरतन कौशिक का संकल्प पत्र 21 में से लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण किया गया है |
१. दुल्हरा तालाब का सफाई – जलकुम्भी को साफ़ कराकर पानी को लोगो के लिए उपयोगी बनाया गया |
२. प्रधान मंत्री आवास – 324 आवास स्वीकृत हुआ जिसमे 105 आवास पूर्ण हो गया है और 130 आवास का दुसरा किश्त का राशि मिल गया है |
३. पेंशन – 106 नए पेंशन धारी बनाए गए |
४. राशन कार्ड – नवीन लगभग 240 कार्ड बनाए गए |
५. गुमटी – छोटे व्यवसायी द्वारा मांग के आधार पर गुमटी के कार्य को दूकान के रूप में बदल कर दिया जाएगा |
६. रोजगार गारंटी – एक करोड़ पचीस लाख का कार्य कराया गया एवं ५५ कृषको का भूमि सुधार कार्य किया गया |
७. स्वास्थय चिकित्सा – प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र अब पहले से बेहतर सुविधा के साथ व्यवस्थित है एवं डॉ पर्याप्त है |
८. शिक्षा के क्षेत्र में – स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं कॉलेज आया जिसमे पंचायत प्रतिनिधि का विशेष मांग से पूर्ण हुआ |
९. पेयजल के संबंध में – नए पानी टंकी का निर्माण कराया गया |
१०. युवाओं के खेलकूद एवं सांस्कृतिक – समय समय पर कराया गया |
११. ग्राम के परम्परा के हिसाब से सभी त्यौहार अच्छे से मनाया गया है एवं बुजुर्गो का सम्मान किया गया |
१२. दाह संस्कार शेड – कुछ जगहों का शेड का कार्य हुआ है | बाकी बचा हुआ इस बार अवसर मिलने पर किया जाएगा |
१३. सी.सी. रोड का कार्य कुछ हुआ है बाकी पुन: अवसर मिलने पर पूर्ण किया जाएगा
१४. स्ट्रीट लाइट का व्यवस्था किया गया |
१५. मंच का निर्माण कराया गया |
१६. बस स्टैंड में शुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया – जो कि बेलतरा बस स्टैंड के लिए बेहद जरुरी था जिसे पूर्ण कराया गया |
१७. स्व सहायता समूह का जितना भी आवेदन आया उनको लाभ के लिए हस्ताक्षर कर दिया गया |


