ग्राम पंचायत बेलतरा में रामरतन कौशिक सरपंच प्रत्याशी को भारी समर्थन के साथ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है,

0

ग्राम पंचायत चुनाव 2025
ग्राम पंचायत बेलतरा में रामरतन कौशिक सरपंच प्रत्याशी को भारी समर्थन के साथ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है । साथ ही साथ उनकी पत्नी श्रीमती ईश्वरी कौशिक पूर्व सरपंच बेलतरा के पुराने कार्यों का भी बखान होने के साथ नए कार्य का संकल्प पत्र का भी बखान किया जा रहा है । रामरतन कौशिक ऐसे व्यक्ति हैं जो सभी के सुख-दुख में पहुंचते जरूर हैं अगर किसी कारणवश नहीं पहुंच पाते हैं तो अपने घर के किसी न किसी सदस्य को उनके सुख दुख के कार्यों में बिल्कुल उपस्थित कराते हैं । श्री राम रतन कौशिक के पास छोटे बच्चों से लेकर बड़े, जवान एवं सियान भी बेझिझक बात करते हैं । सामाजिक कार्यकर्ता, पंच पंचायत को बेहतर तरीके से सुलझाने वाले व्यक्तित्व है श्री राम रतन कौशिक । इस सत्र के पंचायत चुनाव में उनका नारा है “सेवा में तत्पर खड़े थे, खड़े है और खड़े रहेंगे” जो कि लोगों को यह सही लग रहा है । लोगो का कहना है कि पूरे प्रत्याशियों में सिर्फ एक रामरतन कौशिक है जो पूरे पंचायत को अच्छे से चला सकते है उनके अलावा कोई ऐसा नहीं दिख रहा जो इस पंचायत को शांत स्वभाव से चला सके ।
इस प्रकार रामरतन कौशिक के नए संकल्प पत्र का ध्यान दिया गया तो उसमें उन कार्यों का जिक्र है जो संभव है और ग्राम पंचायत बेलतरा को उन सभी कार्यों का बेहद जरूरत है । तो इस प्रकार है उनका संकल्प पत्र

जय जवान जय किसान टेबल लैंप छाप हमर निशान

संकल्प वही लेंगे जो कर सकेंगे

गांव के काम ल मिल जुल के कराना है । अनुभवी, सुख दुख के साथी ल जिताना हे ।।

ग्राम पंचायत चुनाव 2025
१ दुलहर्रा तालाब का सौंदर्यीकरण कराने हेतु ।
२ प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत प्रदाय किए जाने हेतु ग्राम पंचायत के हितग्राहियों का चयन प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार करने के लिए नए सिरे से आवास प्लस जीरो में जोड़ने हेतु ।
३ शासन द्वारा जारी पेंशन दिलाने एवं नई पेंशन का फॉर्म भरने हेतु ।
४ सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था पाइपलाइन एवं पानी टंकी की व्यवस्था कराने हेतु ।
५ भदरापारा एवं बेलपारा के शमशान में सेठ निर्माण एवं बेलतरा, भदरापारा, बरभाठा, बेलपारा के शमशान पहुंच मार्ग में सीसी रोड कराने हेतु ।
६ ग्राम पंचायत बेलतरा के सभी मोहल्लों एवं एनएच रोड के किनारे नाली निर्माण कराए जाने हेतु ।
७ पंचायत के अंतर्गत जहां-जहां सीसी रोड नहीं हुआ है प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु ।
८ तालाब भराव की व्यवस्था एवं गहरीकरण कराने हेतु ।
९ छोटे-छोटे व्यवसाय के लिए दुकान का निर्माण कराने हेतु ।
१० नया जॉब कार्ड बनाने एवं नवीनीकरण प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु ।
११ स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेलतरा एवं शासकीय महाविद्यालय बेलतरा के भवन के लिए पंचायत द्वारा शासन से मांग किया जाएगा एवं व्यवस्थित किया जाएगा ।
१२ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को विशेष महत्व देते हुए समर्पित रहूंगा ।
१३ ग्राम वासियों के पंचायत संबंधी कार्यों को जल्द से जल्द कराने हेतु ।
१४ ग्राम वासियों के सुख-दुख में जो भी व्यवस्था हो पाएगा उसे किया जाएगा ।
१५ बेलतरा में पुलिस चौकी खोलने हेतु विशेष प्रयास किया जाएगा ।
१६ ग्राम पंचायत बेलतरा के समस्त मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समस्त शासकीय विभाग बेलतरा के कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा ।
१७ ग्राम पंचायत बेलतरा के अंतर्गत समस्त महिला स्व सहायता समूह का बैठक लेकर उनके आजीविका के लिए प्रयासरत रहूंगा ।
१८ बोर्ड कक्षाओं कक्षा पांचवी आठवीं 10वीं 12वीं के लिए विशेष ध्यान देकर शासकीय शिक्षक शिक्षिकाओं से चर्चा कर पढ़ाई एवं रिजल्ट सुधार कराने का प्रयास करूंगा ।
१९ लावारिस जानवरों का व्यवस्था गौठान में कराने हेतु ।

तो इस प्रकार के एजेंडा में रामरतन कौशिक सरपंच प्रत्याशी अपना सरपंच चुनाव ग्राम पंचायत बेलतरा से लड़ रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed